फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Assembly election 2022: Priyanka Gandhi has asked for the names of four-four candidates from the district heads

विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस का नया प्लान, प्रियंका गांधी ने जिलाध्यक्षों से मांगे चार-चार प्रत्याशियों के नाम

Wed, 16 Jun 2021 01:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दीपक भारद्वाज, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दीपक भारद्वाज, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 16 Jun 2021 01:49 PM IST
सार

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए नया प्लान बनाया है। इसी के तहत प्रियंका गांधी ने जिलाध्यक्षों से चार-चार संभावित प्रत्याशियों के नाम मांगे हैं।

विज्ञापन
Assembly election 2022: Priyanka Gandhi has asked for the names of four-four candidates from the district heads
मेरठ: प्रियंका गांधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने जिलाध्यक्षों से चार-चार संभावित प्रत्याशियों के नाम मांगे हैं। पार्टी अक्तूबर तक कुछ नाम फाइनल करना चाहती है, ताकि उम्मीदवार अपने क्षेत्र में प्रचार कर सकें। साथ ही जिलाध्यक्षों को युवाओं और किसानों पर फोकस करने और चुनाव से पहले अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन


कोरोना काल में सेवा सत्याग्रह के तहत प्रियंका की ओर से मेरठ के गांवों में बांटने के लिए दस हजार मेडिकल किट और संदेश पत्र भेजे गए हैं। इसके जरिए कांग्रेस गांवों और किसानों तक पहुंचना चाहती है। इससे पहले भी कृषि कानूनों के विरोध में प्रियंका पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में किसान महापंचायतें कर चुकी हैं। 
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन
प्रदेश में पंचायत चुनाव को विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा था। कांग्रेस ने जिले में पंचायत सदस्य चुनाव के लिए प्रत्याशी उतारे लेकिन, एक भी नहीं जीता। अब पार्टी पदाधिकारियों को गांव-गांव जाने के निर्देश दिए गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन पर रहेगा जोर 
हाईकमान से प्रत्याशियों के चयन के लिए निर्देश मिले हैं। हालांकि इसके लिए अंतिम तिथि तय नहीं की गई है। इसके अलावा कई अन्य संगठनात्मक कार्य भी किए जाने हैं। - अवनीश काजला, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed