फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   assault on youth

घर में घुसकर हमला, एक दबोचा

Tue, 20 Aug 2019 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
assault on youth
मवाना। मोहल्ला मुन्नालाल में बाइक सवार दो युवक रविवार आधी रात घर में घुस गए तथा मारपीट की। इतना ही नहीं महिला को खींचकर ले जाने प्रयास किया। लोगों के एकत्र हो जाने पर हमलावर भागने लगे। हालांकि लोगों ने एक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला मुन्नालाल निवासी शाहबाज पुत्र इंतजार ने बताया कि बीती रात करीब 12.30 बजे परिजन घर में सोए हुए थे। इस दौरान किसी ने दरवाजा खटखटाया। उसने दरवाजा खोला तो बाइक सवार दो युवक घर में घुस आए तथा उसके साथ मारपीट कर कनपटी पर तमंचा लगा दिया। बचाव करने आई उसकी पत्नी को खींचकर ले जाने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए तथा यूपी 100 को फोन किया। जिस पर आरोपी भागने लगे। भीड़ ने एक युवक को दबोच लिया तथा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीड़ित ने एक नामजद तथा एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, कार्यवाहक थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में आपसी विवाद था। उन दोनों में समझौता हो गया है। जिसके चलते आरोपी को युवक को कार्रवाई किए बिना छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed