फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ASPA leader's detention lifted after 80 hours.

Meerut News: 80 घंटे बाद हटी आसपा नेता की नजरबंदी

Thu, 23 Jul 2026 09:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
ASPA leader's detention lifted after 80 hours.
अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव जग्गी प्रधान को हाउस अरेस्ट किए हुए पुलिस पर
लावड़। आजाद समाज पार्टी के नेता कमरूल अख्तर की करीब 80 घंटे से चली आ रही नजरबंदी बुधवार देर रात समाप्त हो गई। पुलिस हटने के बाद उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि बिना किसी स्पष्ट कारण के लंबे समय तक घर में सीमित रखना उचित नहीं है। कमरूल अख्तर ने कहा कि यदि उनके खिलाफ कोई वैधानिक आधार या आरोप थे तो उन्हें सार्वजनिक किया जाना चाहिए था। नजरबंदी हटने की सूचना मिलने पर उनके समर्थकों ने राहत जताई। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर एहतियातन निगरानी की गई थी। आसपा नेता ने पुलिस को आश्वासन दिया कि वह कानून का पालन करेंगे, इस पर नजरबंदी हटाई गई।
विज्ञापन

--------
माछरा में सपा नेता नजरबंद
माछरा। जंतर मंतर दिल्ली पर नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले ही सपा के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र कुमार उर्फ जग्गी प्रधान को किठौर थाना पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। गांव हसनपुर कलां निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ जग्गी प्रधान ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। वह भी शांतिपूर्ण तरीके से धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन देना चाहते थे लेकिन पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed