फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ASHA workers' protest at the CHC continues for the third day; memorandum of demands sent to the Chief Minister.

Meerut News: सीएचसी में तीसरे दिन भी आशाओं का धरना जारी, मुख्यमंत्री को भेजा मांग पत्र

Thu, 10 Sep 2026 08:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
ASHA workers' protest at the CHC continues for the third day; memorandum of demands sent to the Chief Minister.
सरूरपुर। सीएचसी में धरने पर बैठी आशा कार्यकत्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। सीएचसी प्रभारी डॉ. राघो सिंह के तबादले के विरोध में आशा कार्यकर्ताओं का धरना बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर तबादला आदेश वापस लेने और मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। आशाओं ने मांग पूरी होने तक धरना जारी रखने का एलान किया है।
आशा कार्यकर्ताओं की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा गया कि सीएचसी जिन आशाओं पर अनैतिक आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने मुख्य शिकायतकर्ता से साक्ष्य पेश करने की बात कही है। साथ ही निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। सीएचसी प्रभारी डॉ. राघो सिंह पर व्यवहार और स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर ब्लॉक प्रमुख मनोज चौहान समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से शिकायत की थी। इसके बाद सीएमओ डॉ. राम प्रसाद ने एक सितंबर को डॉ. राघो सिंह का तबादला हेल्थ पोस्ट कैंट कर दिया था।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख मनोज चौहान ने भी मामले को लेकर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से शिकायत करने की बात कही है। आशाओं का कहना है कि जब तक डॉ. राघो सिंह के तबादले का आदेश वापस नहीं लिया जाता, उनका धरना जारी रहेगा। ब्लॉक प्रमुख ठाकुर मनोज चौहान का कहना है कि उन्होंने किसी भी आशा पर कोई आरोप नहीं लगाया है और नहीं किसी अधिकारी से शिकायत की है। इस आशा गीता, मीनू, सीमा, पूनम, रीना, पिंकी, पूनम पाल, कोमल समेत अन्य आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राम प्रसाद का कहना है कि डॉ. अश्वनी कुमार शुक्रवार को प्रभारी का कार्यभार संभाल लेंगे। उन्होंने धरना समाप्त करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed