फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   As soon as you get closer, the bracelet will say follow social distance

करीब आते ही ब्रेसलेट कहेगा सोशल डिस्टेंस का पालन करो

Thu, 06 Aug 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
As soon as you get closer, the bracelet will say follow social distance
शालू अग्रवाल
विज्ञापन

मेरठ। नजदीकी बढ़ी दुघर्टना घटी। कोविड 19 से बचने के लिए सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। सामाजिक दूरी के इस नियम का बखूबी पालन अब इलेक्टानिक डिवाइस कराएगी। मेरठ में इंजीनियरिंग के छात्र ने ऐसा ब्रेसलेट बनाया है जो किसी के भी आपके पास आते ही फौरन अलर्ट देगा। यानि दो गज दूरी का नियम टूटते ही यह डिवाइस आपको आगाह कर देगा। 16 दिन में बनकर तैयार हुए इस ब्रेसलेट को बनाने मे महज 150 रूपए लागत आई है।
यह ब्रेसलेट बनाया है रोहटा के गांव में रहने पुनीत उपाध्याय ने। डाइट संस्थान से बीटेक कर रहे पुनीत के पिता ओमपाल सिंह किसान हैं, जबकि माता बबीता गृहणी हैं। पुनीत इस ब्रेसलेट से पहले इंफ्रारेडियशन रिसीवर बना चुके हैं। जो दुश्मन द्वारा भेजे गए इफ्रारेडियेषन संदेशों को पढ़ सकता है। इस रिसीवर पर स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर पुनीत को बधाई दी थी। अब पुनीत ने यह सोशल डिस्टेंसिंग इलेक्ट्रानिक डिवाइस बनाई है। पुनीत का दावा है यह एक ब्रेसलेट है जिसे लगातार हाथ में पहना जाए तो 15 दिन में हम सोशल डिस्टेंसिंग की बदौलत देश में कोरोना की चेन तोड़ सकते हैं।
विज्ञापन

चाहकर भी नहीं आ सकेंगे पास
पुनीत कहते हैं कोरोना से बचने के लिए लोग मास्क पहन रहे हैं। दवाएं खा रहे हैं। इस ब्रेसलेट को पहनने के बाद इंसान सोशल डिस्टेंस को आसानी से फॉलो कर सकता है। दो गज की दूरी का नियम टूटते ही यह ब्रेसलेट बिजली के करंट जैसा झटका देगा। ब्रेसलेटर में ट्राएंगलर वेब्स बनेंगीं और इससे झटका लगते ही व्यक्ति फौरन मानसिक तौर पर सावधान हो जाएगा। दिन में कई बार नियम टूटने पर करंट लगता है तो भी ये करंट हानिकारक नहीं होगा। ब्रेसलेट में चार्जेबल बैटरी लगी है, जो एक बार चार्ज होने पर 6 महीने चलेगी। इस डिवाइस के लिए पुनीत ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाडी की गति से करेगी पहचान
सामाजिक दूरी बनाए रखने वाली इस डिवाइस को अगर बाजार या भीड़भाड़ वाले इलाके में उतारना चाहें तो यह नहीं उतरेगा। डिवाइस नाडी और धडकनों की गति को पहचान कर ब्रे्रसलेट को शरीर पर लॉक कर देगी। चलते और दौडते वक्त व्यक्ति की नाड़ी व धड़कनें सामान्य से तेज चलती हैं। धडकनों के पुन: सामान्य होेने पर ही डिवाइस उतरेगी। इसमें एम्पलीफायर, रिसीवर और ट्रांसमीटर लगे हैं जो डायरेक्शन, मोशन को पकड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed