फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   As long as Hindus are in majority, it will be safe: Dr. Praveen Togadia

जब तक हिंदुओं का बहुमत है तब तक सुरक्षित : डॉ. प्रवीण तोगडिया

Sun, 04 Jan 2026 07:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
As long as Hindus are in majority, it will be safe: Dr. Praveen Togadia
डा. प्रवीण तोगडिया का स्वागत करते नगर के लोग। (मवाना)
मवाना में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले- बहुमत डंडे और कानून से बनेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना (मेरठ)। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगडिया ने कहा कि हिंदू घटा तो कटेगा, भागेगा, लुटेगा। जब तक हिंदुओं का बहुमत है तब तक सुरक्षित है। बहुमत डंडे और कानून से बनेगा। जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाएंगे। उन्होंने यह विचार रविवार को गार्डन सिटी मंडप में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में व्यक्त किए।
उन्होंने बताया कि राम मंदिर के लिए 450 साल से लड़ाई लड़ी जा रही थी। उन्होंने 25 साल की आयु में राम मंदिर आंदोलन में हिस्सा लिया। राम मंदिर बना, हमें खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि जिस राम मंदिर का निर्माण हुआ, उसके लिए हिंदू समाज के सभी वर्गों से सवा-सवा रुपया लिया गया। आठ करोड़ लोगों ने इसमें सहयोग किया। इसके लिए 60 हजार घन फीट पत्थर सरकार को दिया। राम मंदिर गरीब के पैसे से बना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राम मंदिर के बाद लड़ने की बात आती है तो अब सवा करोड़ हिंदु खड़ा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बहुत आवश्यक है, जिसको बनवाया जाएगा। जिनकी संख्या अधिक है और मुफ्त में हमारा अनाज खा रहे हैं जनसंख्या नियंत्रण कानून बनने के बाद अधिक बच्चे वाले सरकारी सुविधाओं से वंचित हो जाएंगे। यदि तब भी नहीं मानेंगे तो वोटिंग का कानून छीन लेंगे। उन्होंने नारा देते हुए कहा कि तीन बच्चे हिंदू सच्चे। आजादी के बाद से हिंदुओं की संख्या घटी है। हम ऐसी व्यवस्था करने जा रहे हैं कि हिंदू ही जीतेगा, हिंदू ही पीटेगा। राष्ट्रीय महिला परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनी ठुकराल और गौरव राघव ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में पहुंचने से पहले पुलिस चौकी से रोड शो करते हुए सम्मेलन स्थल पर पहुंचे। कई स्थानों पर पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ। कार्यक्रम में प्रांत उपाध्यक्ष प्रेम पाल सिंह, प्रांत महामंत्री गौरव राघव, विभाग महामंत्री गौरव गर्ग, महानगर महामंत्री अपूर्व रस्तोगी, अमर रस्तोगी, सुभाष गाबा, महेश, अरुण कंकरखेड़ा नगर महामंत्री, यश्वनी नगर उपाध्यक्ष, शिवम नगर मंत्री, नितिन नगर अध्यक्ष, सोनू गो रक्षक आदि रहे।


डाॅ. प्रवीण तोगडिया ने लोगों से प्रत्येक सप्ताह मोहल्ले, वार्ड में हनुमान चालीसा का पाठ कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा इससे हिंदू संगठित होगा, वहीं हम जिन लोगों को सहायता की आवश्यकता है, उनकी सहायता कर सकेंगे। साथ ही हिंदू हेल्प लाइन के बारे में बताते हुए फेसबुक से जुड़ने का आह्वान किया और कैसे स्वस्थ रहें, इसके बारे में भी बताया। संगठन कैसे महिलाओं, बालिकाओं को सुरक्षा के लिए प्रशिक्षण देता है, उसे मंच पर करके दिखाया।


सरकार बांग्लादेश पर दबाव बनाए
डॉ. तोगडिया ने प्रेसवार्ता में कहा कि बांग्लादेश में हिंदू सुरक्षित नहीं है, दिनदहाड़े मारे जा रहे हैं, इससे हम सब दुखी हैं। भारत सरकार बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाए। यदि बांग्लादेश बाज नहीं आता है तो भारत से जाने वाला नमक-चावल बंद कराया जाए। साथ ही गंगा और ब्रह्मपुत्र का पानी रोक जाए। बांग्लादेश अपने आप ही घुटनों पर आ जाएगा। वहीं शाहरुख द्वारा बांग्लादेश के खिलाड़ी के मामले में उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी पहचान सबको बता दी है।

डा. प्रवीण तोगडिया का स्वागत करते नगर के लोग। (मवाना)

डा. प्रवीण तोगडिया का स्वागत करते नगर के लोग। (मवाना)

डा. प्रवीण तोगडिया का स्वागत करते नगर के लोग। (मवाना)

डा. प्रवीण तोगडिया का स्वागत करते नगर के लोग। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed