फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aryan Selected for World School Basketball Championship

Meerut News: वर्ल्ड स्कूल बास्केटबाल चैंपियनशिप के लिए चुने गए आर्यन

Thu, 30 Apr 2026 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Aryan Selected for World School Basketball Championship
मेरठ। शास्त्री नगर स्थित बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर के कक्षा 12 के बास्केटबॉल खिलाड़ी आर्यन चौधरी का चयन अंडर-18 बालक बास्केटबॉल राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है। आर्यन ने पूरे देश से हजारों खिलाड़ियों के बीच भारत के शीर्ष 24 खिलाड़ियों में जगह बनाई है। यह शिविर जून 2026 में सर्बिया में होने वाली विश्व स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप की तैयारी का हिस्सा है।
विज्ञापन

आर्यन पिछले 6 वर्षों से विद्यालय की बास्केटबॉल प्रशिक्षक चांदनी नेगी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। चांदनी नेगी ने आर्यन की प्रतिभा निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। चांदनी नेगी ने बताया कि आर्यन में शुरू से ही अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बनने की लगन थी और वह रोजाना 4-5 घंटे अभ्यास करते हैं। उनकी मैदान पर नजर, फुर्ती और स्कोरिंग क्षमता कमाल की है। प्रधानाचार्य सीमा गोयल ने इसे आर्यन, विद्यालय और मेरठ शहर के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि छोटे शहरों से भी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकल सकते हैं।
विज्ञापन

यह प्रशिक्षण शिविर मई 2026 के दूसरे सप्ताह से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में शुरू होगा। इसमें 24 चुने हुए खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षकों के साथ प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी शिविर से अंतिम 12 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन होगा। यह टीम जून 2026 में सर्बिया में विश्व स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed