फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Artisan ran away with gold worth Rs 96.47 lakh belonging to a jeweler

सराफ का 96.47 लाख रुपये का सोना लेकर कारीगर भागा

Sun, 14 Sep 2025 09:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
Artisan ran away with gold worth Rs 96.47 lakh belonging to a jeweler
10 सितंबर को आभूषण बनाने के लिए दिया था 850 ग्राम सोना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। देहलीगेट थाना क्षेत्र में सराफ उमेश कुमार जैन का 96.47 लाख रुपये का सोना लेकर पश्चिम बंगाल निवासी कारीगर सैफुद्दीन शेख भाग गया। सराफ ने 10 सितंबर को उसे 850 ग्राम सोना आभूषण बनाने के लिए दिया था। आरोपी का कोई पता नहीं चलने पर पीड़ित ने देहलीगेट थाने में तहरीर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में लग गई है।
उमेश कुमार जैन की नील की गली स्थित पिंकी कॉम्पलेक्स में जैन आभूषण भंडार के नाम से दुकान है। थाने में दी तहरीर उन्होंने बताया कि अपने व्यापार के लिए कारीगरों को सोना देकर आभूषण बनवाते हैं। 10 सितंबर को उन्होंने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के गाजीपुर निवासी कारीगर सैफुद्दीन शेख को 850 ग्राम पक्का सोना आभूषण बनाने के लिए दिया था। उसकी दुकान नील की गली स्थित वकील मार्केट में द्वितीय फ्लोर पर है। वह अपनी दुकान पर ही आभूषण बनाने का कार्य करता था। आरोपी ने उन्हें 12 सितंबर को अपनी दुकान पर आभूषणों के डिजाइन समझाने के लिए बुलाया था।
विज्ञापन

वह 12 सितंबर को दोपहर करीब एक बजे वहां पहुंचे तो सैफुद्दीन की दुकान बंद मिली। उसके मोबाइल पर कॉल की तो नंबर बंद मिला। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। आरोप है कि सैफुद्दीन उनका सोना लेकर भाग गया है। सोने की कीमत करीब 96.47 लाख रुपये है। सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। सर्विलांस टीम की मदद ली जा रही है। जरुरत पड़ने पर उसकी तलाश में एक टीम पश्चिम बंगाल भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed