फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Artisan flees with gold worth Rs 22 lakh from jeweller

Meerut News: सराफ से 22 लाख रुपये का सोना लेकर कारीगर भागा

Tue, 14 Oct 2025 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Artisan flees with gold worth Rs 22 lakh from jeweller
मेरठ। देहली गेट स्थित सराफा बाजार से दुकानदार शहराफ मलिक ने अपने ही कारीगर काजी मुशर्रफ रहमान पर 180 ग्राम सोने लेकर भागने का आरोप लगाया है। सराफ ने कारीगर पर केस दर्ज कराया है। सोने की कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी कारीगर आठ हार चमकाने के लिए लेकर गया था, लेकिन वापस नहीं आया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक टीम उसके गांव में भेज दी है।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पश्चिम बंगाल के आईमा पहाड़पुर गांव निवासी शहराफ मलिक की सराफा बाजार में दुकान है। उनके पास कुछ लोग अपने गहने पॉलिश कर चमकाने के लिए देकर गए थे। आठ अक्तूबर को उन्होंने कारीगर काजी मुशर्रफ रहमान को गहने पॉलिश करने के लिए बुलाया था। वह आया और गहनों को लेकर चला गया। पहले भी वह गहने लेकर गया था। इसमें ग्राहकों के आठ हार थे।
विज्ञापन

सराफ के मुताबिक चार दिन बीतने के बाद उन्होंने कॉल करने का प्रयास किया, लेकिन कारीगर का मोबाइल बंद रहा। इस पर उसके अन्य साथियों से संपर्क साधने का प्रयास किया। कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद सराफ उसकी तलाश में शहर में ही कारीगर के घर पर पहुंचा। वहां ताला लगा मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि वह घर छोड़कर जा चुका है। इसके बाद पीड़ित को धोखाधड़ी का अहसास हुआ और फिर थाने पर शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पु़लिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी कारीगर अन्य सराफ से तो सोना लेकर नहीं भागा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम पश्चिम बंगाल भेजी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर माल बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed