फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Art exhibition concludes, artists honored

Meerut News: कला प्रदर्शनी का समापन, कलाकार किए सम्मानित

Fri, 26 Dec 2025 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Art exhibition concludes, artists honored
मेरठ। राज्य ललित कला एकेडमी की ओर से बृहस्पतिवार को आयोजित तीन दिवसीय क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी का समापन हो गया। एकेडमी के अध्यक्ष डॉ. सुनील विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। डॉ. सुनील विश्वकर्मा ने कलाकारों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न और नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सम्मानित होने वालों मोदीनगर की नवोदित कलाकार मेघा दीक्षित, मेरठ की डॉ. पवनेंद्र तिवारी और सरधना के वासु त्यागी शामिल रहे। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उनकी विभिन्न छवियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। विशिष्ट अतिथि मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री राजेंद्र राणा ने कहा कि कला समाज की आत्मा है जो संवेदनाओं और सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण करती है। पूर्व पर्यटन अधिकारी शीलवर्धन ने कहा कि ये मंच प्रतिभा को व्यापक पहचान दिलाते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजिका डॉ. दिशा दिनेश ने सभी कलाकारों को प्रोत्साहित किया। अंत में आयोजन समिति के सदस्य डॉ. संघर्ष शर्मा और डॉ. रूचि विद्यार्थी को भी सम्मानित किया गया। अतिथियों ने कलाकारों की कौशल, कल्पनाशीलता और रचनात्मकता की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed