फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Arrogance is the root of the world: Krishna Sanjay

अहंता ही संसार की जड़ : कृष्णा संजय

Sun, 21 Mar 2021 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Arrogance is the root of the world: Krishna Sanjay
अहंता ही संसार की जड़ : कृष्णा संजय
विज्ञापन

मवाना। भक्ति प्रकृति सेवा संस्थान द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शनिवार को गोकुल धाम के पीठाधीश्वर कृष्णा संजय महाराज ने बताया कि भागवत कथा शरणागति का मूल मंत्र है। शरणागति सबसे सुगम एवं सर्वश्रेष्ठ साधन है। परंतु अभिमानी व्यक्ति शरण नहीं हो पाता। इसलिए सबसे पहले अहंता को बदलने की बहुत आवश्यकता है। अहंता ही संसार की जड़ है। राग द्वेष रहित क्रियाएं होने से गृहस्थ भी सुधर जाएगा।
कथावाचक ने कहा कि जिस साधन में आपका मन लग जाएगा, वह साधन तेज हो जाएगा। जिससे भगवान में ज्यादा तल्लीनता हो, भगवान से ज्यादा संबंध जुड़े, वह साधन तेज हो जाता है। जिस प्रकार रोजाना रोटी खाते हैं तो उसमें नित्य नया रस मिलता है। ऐसे ही रोजाना सत्संग करने से नित्य नया रस मिलता है। दुनिया आपसे अच्छे बर्ताव की आशा रखती है। आप अच्छा बर्ताव नहीं करेंगे तो लोगों को धक्का लगेगा। धन से भी अधिक मूल्य धर्म तथा ईश्वर का समझना चाहिए। धर्म पालन करने योग्य और ईश्वर प्राप्त करने योग्य है। सुधार के नाम पर संघर्ष का जन्म इसी प्रमाद से होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीवन में दुख तो संसार की देन है, पर आनंद तो स्वयं का होना चाहिए। अगर हम आनंदित होना ही चाहते हैं तो अकेले भी हो सकते हैं। केवल दुखी होने के लिए ही दूसरों की जरूरत पड़ती है। जब मनुष्य भगवान के सिवाय दूसरी सत्ता मानकर उसको महत्व देते हैं, तभी कामना पैदा होती है। जिससे मनुष्य माया से मोहित हो जाते हैं और हम जीते रहें तथा भोग भोगते रहें, यह बात उनको जंच जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरि से प्रेम करें, शरीर से प्रेम है तो आसन करें, सांस से प्रेम है तो प्राणायाम करें। सभी ने वामन जन्मोत्सव अर्थात सत्य महोत्सव मनाया। यजमान मनोज कंसल, पिंटू, अजीत, बीना, अशोक चौधरी, विक्की वर्मा, दीपांशु गोयल, फूली देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed