{"_id":"5a8419234f1c1bd34b8b89c9","slug":"arrest-the-killer-of-the-son-mother-tried-to-self-abuse-at-the-co-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के कातिल की गिरफ्तारी की मांग, मां ने CO दफ्तर पर की आत्मदाह की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे के कातिल की गिरफ्तारी की मांग, मां ने CO दफ्तर पर की आत्मदाह की कोशिश
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 14 Feb 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
महिला ने की आत्मदाह की कोशिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में सचिन मर्डर केस में एक आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक की मां ने सीओ कार्यालय पर आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की हुई जिससे हंगामा हो गया।
विज्ञापन
पढ़ें : पंचायत में धमकी, फिर गोलियां बरसाकर भून डाला, दहशत में परिवार
विज्ञापन
परतापुर थाना क्षेत्र के घाट गांव की सुरेश देवी और उसके परिजन मंगलवार दोपहर को दिल्ली रोड स्थित सीओ ब्रह्मपुरी कार्यालय परिसर पहुंचे। उस वक्त सीओ दफ्तर में नहीं थे। सुरेश देवी अपने साथ पहले से ही केरोसिन की बोतल लेकर आई थी। उसने कार्यालय गेट पर खुद पर केरोसिन उड़ेलना शुरू किया। यह देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोका। ब्रह्मपुरी और परतापुर थाना पुलिस पहुंची और परिजनों को शांत किया।
विज्ञापन
ये था मामला
31 मार्च 2016 को परतापुर थाना क्षेत्र के घाट गांव में सचिन नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी। केस में तीन नामजद थे, जबकि एक अज्ञात का नाम सामने आया था। पुलिस ने तीन नामजदों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन अज्ञात का पता नहीं लगा था। इसी अज्ञात का पता लगाकर उसकी गिरफ्तारी की मांग लंबे समय से परिजन कर चुके हैं।
केस में गवाह भी है मां
परिजनों का कहना था कि सुरेश देवी घटना में गवाह भी है। इस कारण आरोपी की गिरफ्तारी ना होने से उनकी जान को भी खतरा हो सकता है। एक व्यक्ति का नाम भी प्रकाश में आया था, लेकिन पुलिस ने इसका पता लगाने की भी कोई कोशिश नहीं की। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही उसके मृत बेटे की आत्मा को शांति मिलेगी। एसओ परतापुर ने बताया कि सभी गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। परिवार को सुरक्षा दी गई है। सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया के अनुसार इस केस की विवेचना क्राइम ब्रांच कर रही है। जिस अज्ञात का नाम सामने आ रहा है उसकी कोई वलदियत और पता नहीं मिल रहा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/