फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Arms factory caught in Zakir Colony, two arrested

Meerut News: जाकिर कालोनी में असलहा फैक्टरी पकड़ी, दो गिरफ्तार

Wed, 07 Aug 2024 05:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Arms factory caught in Zakir Colony, two arrested
मेरठ। एसटीएफ मेरठ यूनिट और लोहिया नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर जाकिर कालोनी गली नंबर पांच से अवैध असलाह फैक्टरी का खुलासा किया है। टीम ने मौके से दो सगे भाई फैजान व इमरान को गिरफ्तार कर तैयार व अधबनी पिस्टल बरामद की हैं। टीम ने असलाह बनाने के औजार भी भारी मात्रा में बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसटीएफ को मंगलवार को सूचना मिली कि जाकिर कालोनी के मकान में अवैध पिस्टल फैक्टरी चल रही है। इस फैक्टरी में अवैध पिस्टल तैयार कर दिल्ली-एनसीआर व वेस्ट यूपी के कई जिलों में बेची जा रही हैं। एसटीएफ के अफसरों ने लोहिया नगर पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए असलाह फैक्टरी पकड़ ली। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से अन्य आरोपियों व पिस्टल की आपूर्ति के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी कब से फैक्टरी संचालित कर रहे हैं और किन किन लोगों को अवैध पिस्टल बेच चुके हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जल्द पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर सकती है। बुधवार को पुलिस आरोपियों व फैक्टरी के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed