लावड़। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए फलावदा निवासी मोहम्मद आरजू रिजवी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। पवन कुमार वर्मा ने कहा कि आरजू रिजवी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को मजबूती प्रदान करेंगे। चिराग पासवान की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे। आरजू रिजवी ने कहा कि वह जल्द संगठन को मजबूत करने के लिए जिले में सदस्यता अभियान चलाएंगे और अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने का कार्य करेंगे। इस मौके पर दानिश मंसूरी, सलमान, शीबू, अनीस, दिलशाद, शुभम, रेहान, आस मोहम्मद, रहीसुद्दीन, सुहैल, राजू आदि ने बधाई दी।