फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Arbitrariness of truck drivers carrying sugarcane at Bhuni intersection

Meerut News: भूनी चौराहे पर गन्ना लदे ट्रक चालकों की मनमानी

Wed, 31 Dec 2025 10:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Arbitrariness of truck drivers carrying sugarcane at Bhuni intersection
सरूरपुर। सरधना बिनौली रोड पर भूनी चौराहे पर खड़े गन्नों के ओवरलोड ट्रक। संवाद
सरधना–बिनौली रोड बना जाम का अड्डा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। सरधना–बिनौली रोड पर भूनी चौराहे के पास गन्ना हलदे ओवरलोड ट्रकों की अवैध पार्किंग राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन गई है। सड़क किनारे ही नहीं बल्कि बीच सड़क पर खड़े इन भारी वाहनों के कारण आए दिन लंबा जाम लगता है। जिस कारण राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
बता दे कि सरधना नगर क्षेत्र में दिन के समय बड़े वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध है। इसी कारण गन्नों से लदे ओवरलोड ट्रक चालक सरधना में प्रवेश न कर पाने पर अपने वाहन भूनी चौराहे और उसके आसपास सड़क पर ही खड़े कर देते हैं। कई-कई घंटे तक सड़क पर खड़े रहने से यातायात पूरी तरह बाधित हो जाता है, जिससे राहगीरों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मुनेश, प्रमोद, मोनू, फुरकान, मेहताब ने बताया के बड़ी संख्या में ग्रामीण इस मार्ग से गुजरते हैं। रोड पर खड़े ट्रको से उन्हें बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। अंधेरा होने पर दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। क्योंकि सड़क पर खड़े ट्रक दूर से दिखाई नहीं देते। बीते वर्ष भी गांव जसड सुल्तान नगर निवासी बाइक सवार दो युवकों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और पुलिस को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। लोगों की मांग है कि ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए साथ ही अवैध पार्किंग पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed