फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Approved list of centres for even semester examinations released

Meerut News: सम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए केंद्रों की अनुमोदित सूची जारी

Thu, 02 Apr 2026 07:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
Approved list of centres for even semester examinations released
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने जून-2026 में होने वाली सम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की अनुमोदित सूची जारी कर दी है। सूची में एनईपी-2020 के तहत चल रहे सभी स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों, पारंपरिक पीजी कोर्सेज (एमए, एमएससी, एमकॉम), एमएससी (एग्रीकल्चर), एमएससी (होम साइंस), एलएलबी (तीन वर्षीय), एलएलएम, बीएससी एग्रीकल्चर, बीएससी एग्री (ऑनर्स), सभी ऑनर्स कोर्सेज और बीएससी होम साइंस एवं क्लिनिकल न्यूट्रिशन एंड डायटीटिक्स के छात्र-छात्राओं के लिए केंद्र शामिल हैं। परीक्षाएं 11 अप्रैल से शुरू होने वाली हैं। विवि ने यह सूची सभी कॉलेजों और परीक्षा केंद्रों को आधिकारिक पत्र के माध्यम से भेज दी है। साथ ही इसे वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in पर भी अपलोड कर दिया गया है। सभी केंद्रों पर वॉइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर, राउटर डिवाइस और अन्य जरूरी सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध करानी होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed