फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   application for assets of MDA now from home

एमडीए की संपत्तियों को लेने के लिए घर बैठकर करें ऑनलाइन आवेदन

Wed, 09 Jun 2021 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
application for assets of MDA now from home
एमडीए की संपत्तियों के लिए घर बैठे करें आवेदन
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) अपनी बची हुई संपत्तियों को बेचने की तैयारी कर रहा है। ऑफलाइन और ऑनलाइन संपत्तियों के आवेदन की शुरुआत की है। इसके लिए 21 जून तक पंजीकरण खोले गए हैं। आप घर बैठे वेबसाइट एमडीए मेरठ डॉट इन पर जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं। वेबसाइट पर जाकर अलग से अप्लाई ऑनलाइन फॉर अलाटमेंट प्रोपरटीज का लिंक बना दिया गया है। इस पर क्लिक करने के बाद योजनावार अपनी पसंद की संपत्तियों को चुनकर आवेदन कर सकते हैं।

हालांकि, ऑफलाइन आवेदन के लिए एमडी परिसर में इंडियन बैंक से 50 रुपये की विवरण पुस्तिका मिल रही है। इस पुस्तिका में भी सभी संपत्तियों की जानकारी है। एमडीए ने जिन संपत्तियों को बेचने के लिए पंजीकरण निकाले हैं उसमें गंगानगर में फ्लैट, लोहियानगर में फ्लैट और मकान, पल्लवपुरम फेस-दो मे फ्लैट, रक्षापुरम में फ्लैट, सैनिक विहार में फ्लैट, एयरपोर्ट एंक्लेव में फ्लैट, शताब्दी नगर में फ्लैट शामिल हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन लिंक पर जाकर जिस भी योजना में आप संपत्ति लेना चाहते हैं, उसके पॉकेट के साथ विकल्प चुनकर पंजीकरण शुल्क सहित कई जानकारी डिस्पले हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed