{"_id":"69567864d95cff3a2d01bce6","slug":"apology-at-the-feet-of-god-for-unintentional-mistakes-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104283-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अनजाने में हुई गलतियों के लिए भगवान के चरणों में की क्षमा याचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अनजाने में हुई गलतियों के लिए भगवान के चरणों में की क्षमा याचना
विज्ञापन
प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर पर नववर्ष की पूर्व संध्या पर भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को प्रात: के समय भगवान का महामस्तकाभिषेक और आरती की गई। क्षेत्र पर विराजमान आचार्य भाव भूषण महाराज के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश एवं उत्तरांचल आदि स्थानों से आए धर्मावलंबियों ने पूजा-अर्चना में भाग लेकर नववर्ष की शुरुआत की। इससे पूर्व सभी ने गत वर्ष में जाने अनजाने में हुए गलत कार्यों की क्षमा याचना की। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन जीवेंद्र जैन व मुकेश जैन ने किया। भगवान शांतिनाथ का महामस्तकाभिषेक संजय जैन द्वारा किया गया।
आचार्यश्री का पाद प्रक्षालन किया गया। श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री के समक्ष श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद मंदिर में नववर्ष के आगमन पर भगवान शांतिनाथ चालीसा का पाठ किया गया व रात्रि में भावभीनी आरती की गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष जीवेंद्र कुमार, महामंत्री मुकेश कुमार जैन व कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, सुशील जैन, सुनील जैन, विजय कुमार जैन, अतुल जैन, मुख्य प्रबंधक मुकेश जैन, अशोक जैन, कमल जैन, उमेश जैन आदि का सहयोग रहा।