अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: ‘बेटियो कैसा घबराना, अब पीछे छोड़ दें जमाना’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जिला प्रशासन और पुलिस के बालिका सुरक्षा कार्यक्रम एवं अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बावली में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने बालिकाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने बेटियों को संदेश दिया कि 'कैसा घबराना, पीछे छोड़ दें जमाना'। साथ ही बेटियों को विपरीत परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करने को कहा गया।
गुरुवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए राजीव रंजन कुमार मिश्रा, महिला थाना प्रभारी नेहा चौहान, महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी दीपांजलि, सीडब्ल्यूसी के प्राधिकारी डॉ. कुलदीप त्यागी, नवोदय लोक चेतना समिति के सचिव देवेंद्र धामा, संगीता शर्मा एवं वार्डन मधु त्यागी ने संयुक्त रूप से किया।
बीएसए ने कहा कि बेटियां सुरक्षित रहेंगी तो समाज सुरक्षित रहेगा। सभी का कर्तव्य है कि बेटियों को घर पर बैठाने की बजाएं, उन्हें उच्च शिक्षा दें। महिला थाना प्रभारी नेहा चौहान ने बालिकाओं को महिला हेल्प नंबरों 1098, 100, 101, 1090 के बारे में जानकारी दी। बाल संरक्षण अधिकारी दीपांजलि ने सुमंगल कन्या योजना के तहत मिलने वाली धनराशि व आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी दी।
सीडब्ल्यूसी के प्राधिकारी डाक्टर कुलदीप त्यागी, नवोदय लोक चेतना समिति के सचिव देवेंद्र धामा और वार्डन मधु त्यागी ने कहा कि सरकार बेटियों की सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक कर रही है। समाज को भी जागरूक होना होगा। आह्वान किया कि उत्पीडन बर्दाश्त न करें, विषम परिस्थियों का डटकर सामना करें। बीआरसी प्रभारी राजीव तोमर, पूनम, मीनाक्षी, रश्मि, सोनिया, संतोष, सुरेंद्र, बिजेंद्र और वार्ड सभासद प्रतिनिधि प्रवीण जहां व सादान अली का योगदान रहा।
अपने अधिकारों को पहचानें बेटियां
बालिका जागरुकता अभियान के तहत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बावली में बेटियों को जागरूक किया गया। प्रधानाचार्या कविता चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ बागपत महिला थाना प्रभारी नेहा चौहान, महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी दीपांजलि, सीडब्ल्यूसी के प्राधिकारी डॉक्टर कुलदीप त्यागी, नवोदय लोक चेतना समिति के सचिव देवेंद्र धामा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। वक्ताओं ने बताया कि महिलाओं की मदद के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन पर काल करके तुंरत मदद पाई जा सकती है। जिसमें महिला हेल्पलाइन नंबर 1090/1091, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पूरे देश के लिए है। पूजा उज्ज्वल, सोनिका शर्मा, प्रीति पंवार, प्रीति, अर्चना आर्य, अंशु, श्वेता निर्वाण, मनीषा मिश्रा, कोमल का योगदान रहा। संचालन मनीषा मिश्रा ने किया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/