फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Anubhav Malik had murdered MCM student Karthik in love affair case in Meerut

बड़ी वारदात का खुलासा: MCA के छात्र का कत्ल कर खून से रंगे थे हाथ, एकतरफा प्यार में कातिल बना शूटर

Sat, 16 Dec 2023 07:05 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 16 Dec 2023 07:05 PM IST
सार

Meerut Murder Case : पुलिस ने एमसीए के छात्र कार्तिक की हत्या का खुलासा कर दिया है। खुलासा हुआ कि आरोपी अनुभव उर्फ शूटर ने एकतरफा मोहब्बत में कार्तिक की हत्या की थी।

विज्ञापन
Anubhav Malik had murdered MCM student Karthik in love affair case in Meerut
मेरठ मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में रोहटा पुलिस ने एमसीए के छात्र कार्तिक हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारोपी अनुभव मलिक उर्फ शूटर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद कर लिया। कार्तिक का एक युवती से प्रेम-प्रसंग था और बात शादी तक पहुंच गई थी। 

विज्ञापन


बताया गया कि अनुभव भी युवती से एकतरफा प्रेम करता था और इसे लेकर दोनों में कहासुनी भी हुई थी। इसी रंजिश में अनुभव ने कार्तिक की गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि 12 दिसंबर को गांव रोहटा निवासी रालोद नेता प्रवीण चौधरी के बेटे कार्तिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की मौसी के बेटे अक्षय मलिक निवासी तलवा माजरा थाना बाबरी शामली ने भदौड़ा निवासी अनुभव मलिक उर्फ शूटर पुत्र विकेंद्र समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

पुलिस ने मुख्य आरोपी अनुभव मलिक उर्फ शूटर को गिरफ्तार कर उसके पास से हत्याकांड में प्रयुक्त तमंचा और डिस्कवर बाइक बरामद की है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि दूसरे आरोपी अंकित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

वारदात वाले दिन हुई थी दोनों में कहासुनी
रोहटा थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कार्तिक का क्षेत्र निवासी युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों की बात शादी तक पहुंच चुकी थी। भदौड़ा निवासी अनुभव मलिक उर्फ शूटर भी युवती से एकतरफा मोहब्बत करता था। उसने कई बार कार्तिक से युवती से दूर रहने की बात कही थी। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी। 

यह भी पढ़ें: UP: MIT कॉलेज में बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, इस हालत में मिली लाश, हॉस्टल की फीस को लेकर था परेशान

घटना वाले दिन कार्तिक ने प्रशांत के मोबाइल से अनुभव को कॉल की और कहा कि युवती से दूर रहे। दोनों ने एक दूसरे को देख लेने की चेतावनी देकर अट्टा चिंदौड़ी के जंगल में मिलने को कहा था। अनुभव मलिक अपने साथ अंकित को लेकर पहुंच गया। वहां कार्तिक और उसका दोस्त प्रशांत भी पहुंच गए। दोनों के बीच इसी मामले को लेकर कहासुनी होने के बाद हाथापाई हो गई। जिसके बाद अनुभव ने कार्तिक की गोली मारकर हत्या कर दी। अनुभव शूटर है, वह कई प्रतियोगिताओं में भाग ले चुका है।

यह भी पढ़ें: Meerut: युवती की शादी में मंडप पर तैनात रही पुलिस, ड्रोन से की निगरानी, वजह कर देगी हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed