{"_id":"5d2103628ebc3e6cbf3f3ff4","slug":"anu-beat-olympic-gold-madelist-meerut-news-mrt431935393","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायमंड लीग में अनु ने ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायमंड लीग में अनु ने ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। अंतरराष्ट्रीय जैवलिन थ्रोअर मेरठ की अनु रानी ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अनु ने स्विट्जरलैंड की लूसियाना शहर में आयोजित आईएएएफ (इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडेरशन) डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन किया। 2016 की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता सारा कोलक को पछाड़ते हुए वर्ल्ड की 12 बेस्ट जैवलिन थ्रोअर महिलाओं में सातवां स्थान हासिल किया।
सरधना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी किसान अमरपाल की बेटी अनु रानी का जैवलिन थ्रो में शानदार खेल जारी है। स्विट्जरलैंड में आयोजित डायमंड लीग में अनु रानी का तीसरा जैवलिन थ्रो 59.35 मीटर रहा। हालांकि अनु रानी के पिछले 62.34 मीटर के राष्ट्रीय रिकार्ड से काफी कम रहा। जिला एथलेटिक्स संघ सचिव अनु कुमार ने बताया अनु देश की पहली महिला जैवलिन थ्रोअर हैं, जिन्होंने आईएएएफ की डायमंड लीग में भाग लिया है। उपलब्धि हासिल करने के लिये जिला संघ अध्यक्ष आशुतोष भल्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग गुप्ता, अतुल सिंह ने अनु रानी को बधाई दी। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने कहा अनु रानी मेरठ जिले में जैवलिन थ्रो की अच्छी खिलाड़ी हैं। उम्मीद है आगे वह पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल करेंगी। उनके पिता अमरपाल सिंह ने बताया उम्मीद है आगे अनु इससे भी अच्छा प्रदर्शन करेगी।