फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Another forest will make Bijnor proud in tourism

Meerut News: एक और जंगल पर्यटन में करेगा बिजनौर का मंगल

Wed, 19 Mar 2025 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 19 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Another forest will make Bijnor proud in tourism
बिजनौर। इस समय अमानगढ़ जिले में सबसे बड़ा पर्यटन का हब बना हुआ है। इसी तर्ज पर वन विभाग एक और जंगल में पर्यटन की संभावना देख रहा है। धामपुर रेंज में रैनी वन ब्लॉक में सबकुछ ठीक रहा तो शीघ्र ही पर्यटक यहां भी वन्य जीवों के साथ-साथ पक्षियों को निहार पाएंगे।
विज्ञापन

अभी तक पर्यटन के लिहाज से अमानगढ़ वन रेंज में पर्यटकों का जमावड़ा रहता है। अब अमानगढ़ से मात्र 40 किमी दूर ही ऐसा ही एक और जंगल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। धामपुर वन रेंज में रैनी नदी के दोनों ओर स्थित रैनी वन ब्लाॅक में वन विभाग संभावना तलाशने में जुटा है। करीब छह हजार हेक्टेयर में फैला यह जंगल वन्य जीवों के साथ-साथ अपने प्राकृतिक नजारों, पक्षियों के लिए भी अहम माना जा रहा है। अभी तक इस जंगल में मानव हस्तक्षेप न के बराबर ही है।
विज्ञापन

n इसलिए खास है रैनी वन ब्लॉक : रैनी वन ब्लाॅक के जंगल को रैनी नदी भी खास बनाती है। नदी ने सालों में अपना दायरा और धारा दोनों बदलें हैं। इसलिए जंगल में प्राकृतिक झील भी बन गई हैं। इसके अलावा यहां पर खैर, शीशम, बबूल, आम, सेंबल, पीपल, बरगद का घना जंगल है। यहां पर भालू, गुलदार, हिरण, जंगली सुकर, नीलगाय, पैंगोलिन जैसे वन्य जीव, किंग कोबरा, अजगर जैसे सांप और 200 से अधिक प्रजाति के पक्षी भी विचरण कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed