फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Annu and Priyanka will show their strength today

Meerut News: अन्नू और प्रियंका आज दिखाएंगी दमखम

Wed, 07 Aug 2024 06:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Annu and Priyanka will show their strength today
मेरठ। जेवलिन दिवस पर बुधवार को अन्नू रानी भाला फेंक इवेंट के पहले राउंड में प्रतिभाग करेंगी। प्रियंका गोस्वामी मैराथन रेस वॉक रिले में हिस्सा लेंगी। दोनों खिलाड़ियों के ऊपर ही मेरठ वासियों की पदक की उम्मीद है।
विज्ञापन


मेरठ से पेरिस ओलंपिक में तीन महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है। इनमें पारुल चौधरी अपने दोनों इवेंट 3000 मीटर स्टीपल चेज और 5000 मीटर दौड़ में फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकीं। प्रियंका गोस्वामी भी 20 किमी पैदल चाल में 41वें स्थान पर रही थीं। अब 7 अगस्त को प्रियंका गोस्वामी एक बार फिर इवेंट में शामिल होंगी। वह 7 अगस्त सुबह 11 बजे मैरथन रेस वॉक रिले में प्रतिभाग करेंगी। अन्नू रानी जेवलिन थ्रो में पहली बार अपना प्रदर्शन करने उतरेंगी। वह बुधवार दोपहर 1:55 बजे इवेंट में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन



जेवलिन दिवस पर करेंगी प्रतिभाग

एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया ने नीरज चोपड़ा की उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए 7 अगस्त को राष्ट्रीय जेवलिन दिवस के रूप में घोषित किया था। टोक्यो ओलंपिक में पदक प्राप्त करने के बाद से हर साल 7 अगस्त को यह दिवस मनाया जाता है। अन्नू रानी एशियन गेम्स में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतकर चर्चा में आई थीं। उन्होंने 2023 एशियन गेम्स में 62.92 मीटर दूरी तय कर स्वर्ण पदक जीता था। वह टोक्योे ओलंपिक में भी प्रतिभाग कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये हैं अन्नू की उपलब्धियां
व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ पदर्शन- 2022 में जमशेदपुर में होने वाली इंडियन ओपन जेवलिन थ्रो में 63.82 मीटर दूरी तय की
2023- एशियन गेम्स में 62.92 मीटर दूरी तय कर स्वर्ण पदक जीता
2021 - टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग।
2022- बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक
2019 - एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक।
2017 - एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक।
2016 - साउथ एशियन गेम्स में रजत पदक।
2014 - एशियन गेम्स में कांस्य पदक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed