फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ANM died in road accident in Pari Kshitgarh

Meerut News: परीक्षितगढ़ में सड़क दुर्घटना में एएनएम की मौत

Mon, 06 Mar 2023 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
ANM died in road accident in Pari Kshitgarh
परीक्षितगढ (मेरठ)। मेरठ से ड्यूटी के लिए परीक्षितगढ़ स्थित सीएचसी पर जा रही स्कूटी सवार एएनएम आरती को खंड विकास कार्यालय के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल एएनएम की अस्पताल लाते समय मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएनएम की मौत से स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

मेरठ के माधवपुरम निवासी आरती परीक्षितगढ़ सीएचसी के अंतर्गत ललियाना उप केंद्र पर एएनएम के पद पर तैनात थी। होली के त्योहार के चलते वह माधवपुरम में अपने घर गई हुई थी। रविवार रात वह स्कूटी से डयूटी के लिए परीक्षितगढ़ सीएचसी पर आ रही थी। जब वह परीक्षितगढ़-मेरठ मार्ग पर खंड विकास कार्यालय के समीप पहुंची तो ट्रैक्टर-ट्राली से बचते समय परीक्षितगढ़ की ओर से जा रहे अज्ञात वाहन ने सामने से उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर मय फोर्स थानाध्यक्ष पंकज सिंह मौके पर पहुंचे। उपचार के लिए सीएचसी लाते समय आरती ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, हादसे की खबर से स्वास्थ्य विभाग में शोक छा गया।
विज्ञापन

मृतक आरती नगर के बढ़ला मार्ग स्थित राधा गार्डन कॉलोनी में अन्य एएनएम के साथ किराये पर रहती थी। आरती की मौत से पिता देवक राम, मां सेवानिवृत्त एएनएम उर्मिला, भाई, दो बहनों के अलावा अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग घायल
बहसूमा। मेरठ-पौड़ी मार्ग पर स्थित ग्राम समसपुर में बुजुर्ग व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को मवाना सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि गांव समसपुर में स्थित प्राइमरी पाठशाला के सामने बाबू (65) पुत्र गंगाशरण निवासी शाहपुर बटावली को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाबू मवाना से किसी अज्ञात व्यक्ति की बाइक पर सवार होकर बहसूमा के लिए जा रहा था। समसपुर के सामने बाइक से उतरा तो किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed