फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ankit murder case: man shot dead after a dispute with best friend in Meerut

अंकित हत्याकांड: मेले में गोलियों से भून डाला जिगरी दोस्त, पंचायत में किया था एलान

Sun, 14 Apr 2019 06:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 14 Apr 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
Ankit murder case: man shot dead after a dispute with best friend in Meerut
खेत में मिला युवक का शव

मेरठ से सटे सरधना में शुक्रवार रात लगे मां शाकुंभरी देवी के मेले में गाजियाबाद के युवक की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। वहीं पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे दोस्तों का पुराना विवाद सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव भलसोना निवासी जोगेंद्र पुत्र मक्खन का भांजा अंकित (23) पुत्र मित्रसैन भोजपुर क्षेत्र के सैदपुर गांव का रहने वाला था। जिसकी गांव भलसोना निवासी सन्नी पुत्र ओमबीर के साथ गहरी दोस्ती थी। जो किसी बात को लेकर दुश्मनी में बदल गई।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सन्नी किसी मामले में जेल गया था तो अंकित उसकी मिलाई भी करके आया था। लेकिन बाद में दोनों एक-दूसरे की जान की दुश्मन बन गए थे। कुछ समय पहले भी दोनों के बीच मारपीट और फायरिंग हो गई थी। जिसको लेकर गांव में पंचायत ने इस मामले को निपटाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में किया था एलान
पुलिस के अनुसार पंचायत में भले ही दोनों दोस्तों के बीच विवाद निपट गया था। लेकिन सन्नी ने अंकित को गांव छोड़ने का फरमान सुना दिया था। यह भी एलान किया था कि यदि भूल से भी भलसोना में आने की कोशिश की तो जान से हाथ धोना पडे़गा। जिसके बाद अंकित अपने गांव सैदपुर जाने के बजाय लखनऊ चला गया था।

मौत खींच लाई थी
शुक्रवार को भलसोना में मां शाकुंभरी देवी का मेला लगा था। अंकुर ने सोचा था कि शायद अब सन्नी उसे कुछ नहीं कहेगा और वह अपने मामा जोगेंद्र के यहां शुक्रवार को लखनऊ से ही पहुंच गया था। रात को अंकित ने मेले में जाने की बात कही तो उसे पता नहीं था कि उसे वहां मौत खींचकर ले जा रही है। 

आवाज लगाकर चलाई गोलियां
पुलिस के अनुसार जांच और पूछताछ में सामने आया कि शुक्रवार देर रात अंकित मेले में एक दुकान पर बर्गर खा रहा था। इस दौरान उसे वहां पहुंचे युवकों ने आवाज लगाई। अंकित ने जैसे ही पीछे मुड़कर देखा तो युवकों ने उस पर गोलियां बरसा दीं। जिनमें एक गोली उसकी गर्दन को चीरती हुई निकल गई और उसकी मौत हो गई। 

मेले में मची भगदड़
मेले में फायरिंग होते ही अफरातफरी और भगदड़ मच गई। दुकानदार डर के चलते दुकानों में दुबक गए। देखते ही देखते मेले में सन्नाटा छा गया। सूचना पर थानाध्यक्ष सरधना धर्मेंद्र सिंह राठौर मौके पर पहुंचे और शव की शनाख्त कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

इन्हें किया नामजद
पुलिस के अनुसार मृतक अंकित के भाई सन्नी पुत्र मित्रसैन ने भलसोना गांव निवासी सन्नी पुत्र ओमवीर, गुड्डन पुत्र ओमबीर और कुलदीप पुत्र चंद्रपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। हत्या का कारण पुरानी रंजिश दिखाया गया है। समाचार लिखे जाने तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

दूसरे बिंदूओं पर भी जांच 
एसपी देहात अविनाश पांडेय का कहना है कि जिन युवकों पर हत्या का आरोप है, उनसे पहले से दोस्ती थी। ऐसे में परिजन पुरानी रंजिश की बात कह रहे हैं। लेकिन पुलिस दूसरे बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। मोबाइल की कॉल डिटेल में भी सामने आया है कि अंकित की एक नंबर पर काफी बात होती थी। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। 

-इस खबर के बारे में आप और क्या जानना चाहते हैं। हमें फेसबुक पर जरूर बताएं।
 शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed