{"_id":"673127a621bd75a73b04e620","slug":"anjali-murder-case-team-engaged-in-search-of-neeraj-house-also-being-monitored-meerut-news-c-72-1-mrt1062-124254-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंजलि हत्याकांड: नीरज की तलाश में लगी टीम, घर की भी हो रही निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंजलि हत्याकांड: नीरज की तलाश में लगी टीम, घर की भी हो रही निगरानी
विज्ञापन
मेरठ। अधिवक्ता अंजलि हत्याकांड में आरोपी नीरज शर्मा हत्या के बदले 20 लाख रुपये की सुपारी का आरोप लगाकर भाग गया है। उसे पुलिस तलाश रही है। एएसपी ब्रह्मपुरी ने नीरज की तलाश के लिए तीन टीमें बना दी हैं। घर की भी निगरानी की जा रही है लेकिन वह घर पर भी नहीं आया है। उसने अपना फोन भी बंद किया हुआ है।
सात जून 2023 में टीपीनगर थाना इलाके के उमेश विहार निवासी अधिवक्ता अंजलि गर्ग डेयरी से दूध लेकर घर लौट रही थीं। घर के गेट पर स्कूटी सवार दो हमलावरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। अंजलि के परिजनों ने संपत्ति विवाद के चलते ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में अंजलि के ससुर पवन गुप्ता और पति नितिन गुप्ता को हिरासत में लिया था।
लेकिन दो दिन बाद ही नौ जून को पुलिस ने शालू बेकरी के मालिक यशपाल, ब्यूटी पार्लर संचालिका के पति नीरज शर्मा, भाड़े के शूटर अनुज उर्फ मनहर और रोहित उर्फ काकुल को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया था। पुलिस ने हत्या का मुख्य साजिशकर्ता टीपी नगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर संजय भाटी को बताया था। हत्या के लिए हथियार टीपी नगर के सागर उर्फ गोल्डी ने उपलब्ध कराए थे। पुलिस ने 11 जून को सुरेश भाटी और 14 जून को सागर को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
अब इस मामले में आरोपी नीरज शर्मा सात नवंबर का एसएसपी कार्यालय पहुंचा था। उसने अंजलि के करीबियों पर सुपारी देकर हत्या करने का आरोप लगाया था। नीरज का कहना था कि हत्या की सुपारी के 20 लाख रुपये नहीं दिए गए हैं। इससे एक बार फिर ये वारदात चर्चाओं में आ गई।
एसएसपी कार्यालय पर सुनवाई कर रही सीओ दौराला शुचिता सिंह ने इस मामले की जांच एएसपी ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष जैन को दी थी। एएसपी कई दिन से आरोपी नीरज शर्मा को अपने कार्यालय में बयान के लिए बुला रहे हैं लेकिन वह नहीं आ रहा है। जिसके चलते तीन टीम भी नीरज की तलाश के लिए लगा दी हैं, ताकि विवेचना को आगे बढ़ाया जा सके। संयुक्त टीम टीपीनगर थाने और ब्रह्मपुरी थाने की बनाई गई है। आरोपी की लोकेशन भी ट्रेस नहीं हो पा रही है। एएसपी का कहना है कि नीरज के बयान के बाद जांच आगे बढ़ाई जा सकेगी।