फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Animals were being slaughtered in the house, 55 kg meat recovered, three accused absconding

Meerut News: मकान में काटे जा रहे थे पशु, 55 किलो मांस बरामद, तीन आरोपी फरार

Thu, 15 Dec 2022 04:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 15 Dec 2022 04:08 PM IST
विज्ञापन
Animals were being slaughtered in the house, 55 kg meat recovered, three accused absconding
मवाना। थाने के दरोगा ने अवैध कटान कर मांस की बिक्री करने के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मौके से बरामद 55 किग्रा मांस, पशु अवशेष तथा पशु काटने के औजार बरामद किए हैं। जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बरामद मांस का सैंपल जांच के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन


दरोगा देवेश कुमार ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि 12 दिसंबर की रात गश्त के दौरान सूचना मिली कि हनीफ मूंछ के खाली पड़े घेर में पशुओं का अवैध कटान कर मांस की बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां तीन व्यक्तियों द्वारा कमरे में मांस काटा जा रहा है। जब दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो आरोपी छत के रास्ते फरार हो गए। जिनका पीछा किया, लेकिन हाथ नहीं आ सके।
विज्ञापन


मौके पर लगभग 55 किलोग्राम मांस, पशु अवशेष और औजार मिले। बरामद मांस के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। बरामद मांस तथा पशु अवशेषों को दफन कराया गया। बरामद पशु काटने के औजारों को सील कर दिया गया। फरार हुए आरोपी मोहल्ला मुन्नालाल कुरैशियान मस्जिद निवासी सोनू, सद्दाम व सरताज हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed