{"_id":"5af8a12a4f1c1bdd408b50b0","slug":"anil-joshi-ne-beti-damad-ke-sath-lgay-podhe","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. अनिल जोशी ने बेटी-दामाद के साथ लगाए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. अनिल जोशी ने बेटी-दामाद के साथ लगाए पौधे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 May 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
मेरठ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय पर्यावरणविद् पद्मश्री अनिल प्रकाश जोशी ने बेटी बांसुरी व दामाद पवनेश गौड़ के साथ रविवार को पौधरोपण किया। पवनेश-बांसुरी 12 मई को विवाह बंधन में बंधे। लंबे समय से मेरठ में रहकर संगीत शिक्षा ले रही बांसुरी का विवाह मीनाक्षीपुरम मेरठ निवासी पवनेश गौड़ पुत्र अवधेश गौड़ के साथ हुआ।
शनिवार को बांसुरी और पवनेश ने सात फेरे लिए। मेरठ मवाना रोड स्थित एक विवाह मंडप में दोनों परिवारों ने बेहद साधारण तरीके से सारी रस्में पूरी करते हुए विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया। विवाह के दूसरे दिन रविवार को नवदंपत्ति ने पिता अनिल प्रकाश जोशी के पदचिन्हों पर चलते हुए पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। चौधरी चरण सिंह विवि के तपोवन में नवयुगल बांसुरी व पवनेश ने वट, पीपल व फलों के पौधे रोपे। नवदंपत्ति ने पिता अनिल प्रकाश जोशी व अवधेश गौड़ का आशीर्वाद लिया।
अनिल जोशी ने कहा कि दोनों बच्चे आज से नवजीवन का शुभारंभ कर रहे हैं। गृहस्थ जीवन का शुभारंभ प्रकृति का आशीर्वाद लेकर होना परम आवश्यक है। इनका जीवन इन वृक्षों की भांति फू ले-फले और समाज को छाया प्रदान करे। हर युवा को यह संकल्प लेना चाहिए कि वो अपनी हर खुशी में प्रकृति को साझेदार बनाए। जागरुक नागरिक एसोसिएशन के महासचिव गिरीश कुमार शुक्ला, विवि से प्रो. एके चौबे, कैप्टन सीपीएस यादव, केएल बत्रा, प्रवीण पवार, सीपीएस यादव, पीएन पालीवाल, प्रवीन पवार, मुकेश नादान, सुरेश छाबड़ा, शिवकुमार, गुरजीत सिंह, वैभव पांडे व चंदन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।