{"_id":"6414d6657195dd220b0a8eb4","slug":"angered-by-wifes-love-marriage-young-man-shot-lovers-father-meerut-news-c-14-mrt1027-158719-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पत्नी के प्रेम विवाह से नाराज युवक ने प्रेमी के पिता को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पत्नी के प्रेम विवाह से नाराज युवक ने प्रेमी के पिता को मारी गोली
विज्ञापन
मेरठ/किठौर। पत्नी के प्रेम विवाह से नाराज होकर युवक ने शुक्रवार दोपहर प्रेमी के पिता रकम सिंह (55) को गोली मार दी। फायरिंग करने वाले आरोपियों में महिला के भाई भी बताए जा रहे हैं। घायल रकम सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपी ललित, सुमित, तेजपाल, अमित, जगदीश और पुनीत की तलाश में कई जगह दबिश दी। वहीं, पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
इंस्पेक्टर किठौर विनय कुमार सिंह के मुताबिक एक गांव की युवती की शादी दो साल पहले हिम्मतपुर निवासी सुमित से हुई थी। शादी के बाद दंपती में विवाद रहने लगा। महिला ने पति के पास जाने से मना कर दिया और गोविंदपुर शकरपुर गांव निवासी ललित के पास रहने लगी। बताया जा रहा है कि दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। इस बारे में सुमित ने महिला के भाइयों को जानकारी दी। महिला के प्रेम विवाह से सुमित और उसके साले नाराज थे। प्लान के तहत सुमित और उसके साले प्रेमी ललित की हत्या के लिए गोविंदपुर शकरपुर में पहुंच गए। उन्हें जानकारी मिली थी कि ललित अपने पिता रकम सिंह के साथ खेत पर है।
जब आरोपी खेत पर पहुंचे तो वहां रकम सिंह काम कर रहे थे। आरोप है कि सुमित ने रकम सिंह को गोली मार दी। पीठ में गोली लगने से रकम सिंह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। वहीं, खेतों में काम कर रहे किसान दौड़े और हमलावर भाग गए। सीओ किठौर रूपाली राय थाना पुलिस के साथ पहुंची। सीओ ने बताया कि सुमित और महिला के भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
कई दिनों से थी तनातनी, पुलिस थी अंजान
महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के पास आकर रहने लगी थी। पुलिस के मुताबिक प्रेमी का दावा है कि पहले महिला के पहले पति से तलाक की प्रक्रिया चल रही है। अभी तलाक हुआ है या नहीं, पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है। बताया गया कि दोनों पक्षों में कई दिनों से तनातनी चल रही थी। पुलिस इससे अंजान थी।