फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Angered by wife not returning from her parents' home, husband hangs himself, dies

Meerut News: मायके से पत्नी के नहीं लौटने से क्षुब्ध पति फांसी के फंदे पर लटका, मौत

Thu, 07 Nov 2024 02:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Angered by wife not returning from her parents' home, husband hangs himself, dies
बहसूमा। पत्नी के मायके से नहीं आने से क्षुब्ध होकर गांव बटावली निवासी मजदूर सोनू (38) बुधवार सुबह फांसी के फंदे पर लटक गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि सोनू पुत्र हरिराम शराब का आदी हो गया था। उसकी शादी बागपत के गांव पाबला निवासी युवती से करीब 11 साल पहले हुई थी। उसके दो पुत्र हैं। बताया गया कि दीपावली के दिन सोनू ने बेवजह मारपीट कर पत्नी को जख्मी कर दिया था। भैया दूज पर आए भाई ने बहन के शरीर पर चोट के निशान देखे तो उसने मामले की जानकारी ली। बहन के उत्पीड़न को देखकर भाई उसे अपने साथ ले गया। बताया गया कि कई दिन से सोनू दिन-रात रात शराब के नशे में रह रहा था।
विज्ञापन

पत्नी को मायके से लौटने के लिए फोन किया तो उसने शराब पीकर मारपीट नहीं करने की शर्त रखी। बताया गया कि सोनू पत्नी से बेहद प्यार करता था। बुधवार की सुबह सोनू छत की कुंडी में रस्सी के फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी इंदु वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों ने सोनू व उसकी पत्नी के बीच विवाद होना बताया है। प्रथम दृष्टया सोनू की मौत आत्महत्या प्रतीत हो रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed