{"_id":"612009c68ebc3e79fd451764","slug":"anger-of-villagers-upset-with-alcoholics-in-ramraj-liquor-contract-stopped-mawana-news-mrt552668584","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामराज में शराबियों से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा भड़का, शराब ठेका बंद कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामराज में शराबियों से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा भड़का, शराब ठेका बंद कराया
विज्ञापन

बहसूमा। रामराज-हस्तिनापुर रोड पर स्थित ठेके पर शराब पीकर उत्पात मचाने व घरों की तरफ पेशाब करने से परेशान महिलाओं व ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह ही ठेके के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और हंगामा करते हुए शराब का ठेका बंद करा दिया। मौके पर पहुंची आबकारी निरीक्षक व बहसूमा पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करने की कोशिश की, लेकिन महिलाएं नहीं मानीं। काफी देर गहमागहमी के बाद शराब के ठेके के बराबर में खुली दुकानें बंद कराने के आश्वासन के बाद शराब का ठेका संचालित होने दिया।
रामराज में हस्तिनापुर रोड पर ढलान के नीचे अंग्रेजी, देसी शराब व बियर की दुकानें संचालित हैं। बराबर में ही कुछ कैंटीन संचालित हैं। इन दुकानों से सामान आदि खरीदकर शराब पीते हैं और फिर उत्पात मचाते हैं। इससे नाराज महिलाओं और पुरुषों बीते एक सप्ताह से ठेके वालों के खिलाफ गुस्सा पनप रहा था।
बीते बृहस्पतिवार की रात भी ग्रामीणों और ठेका सेल्समैन के बीच झड़प हुई थी। पुलिस ने समझाकर मामला शांत किया था। सेल्समैन व उसके साथियों की दबंगई व हठधर्मिता से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को हंगामा करते हुए शराब ठेका बंद करा दिया। सूचना पर आबकारी निरीक्षक ज्योति अग्रवाल टीम के साथ मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने फिर हंगामा शुरू कर दिया। आबकारी इंस्पेक्टर के समझाने पर भी महिलाएं नहीं मानी। काफी देर तक जद्दोजहद के बाद आबकारी इंस्पेक्टर ने बहसूमा थाना पुलिस मौके पर बुला ली। ग्रामीण ठेका हटाने की मांग करने लगे। आबकारी इंस्पेक्टर कहा कि शराब ठेकाबीच में नहीं हटाया जा सकता। उन्होंने कहा कि शराब ठेके के बराबर में परचून या कैंटीन टाइप दुकानों को बंद करा दिया है। जिससे शराब पीकर असामाजिक तत्व यहां उत्पात नहीं मचाएंगे। इस पर ग्रामीणों की सहमति बन गई।
विज्ञापन
ठेका अवैध रूप से संचालित
ग्रामीण राज सिंह धर्म सिंह, राधेश्याम, सनोज, मनोज व विनोद आदि का तर्क है कि रामराज-हस्तिनापुर रोड पर स्थित देसी व अंग्रेजी शराब ठेका अवैध रूप से संचालित हैं। यह ठेके यहां से चार किमी दूर स्थित रामराज-तारापुर रोड पर हैं। लेकिन विभाग की मिलीभगत से यहां संचालित हो रहे हैं। आबकारी इंस्पेक्टर ज्योति अग्रवाल का कहना है कि शराब के ठेके रामराज-तारापुर रोड पर ही स्थित हैं।