फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Anger again over compensation, farmers of 26 villages to camp on expressway today

मुआवजे को लेकर फिर फूटा गुस्सा, एक्सप्रेस-वे पर आज डेरा डालेंगे 26 गांवों के किसान, ये हैं प्रमुख मांगें

Thu, 11 Jun 2020 12:55 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 11 Jun 2020 12:55 AM IST
सार

आज 26 गांवों के किसान एक्सप्रेसवे पर डालेंगे डेरा
- बुधवार को बैठक कर बनाई गई रणनीति  
- पुलिस-प्रशासन के लिए रोकना होगा चुनौती  

विज्ञापन
Anger again over compensation, farmers of 26 villages to camp on expressway today
भाकियू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक समान मुआवजे की मांग करने को लेकर 26 गांवों के किसान आज एक्सप्रेसवे का कार्य रोकेंगे। बुधवार को किसानों ने धरने की रणनीति तैयार की। सुबह 10 बजे किसान सोलाना में बनाए गए टोल प्लाजा पर जुटेंगे।

विज्ञापन

  
इससे पहले भी किसानों ने गाजियाबाद से मेरठ तक पैदल मार्च किया था। उस समय आश्वासन देकर कमिश्नरी में किसानों का धरना समाप्त कराया गया था। लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकल सका। किसानों ने एक बार फिर आरपार की लड़ाई का मन बना लिया है।
विज्ञापन


सपा नेता पवन गुर्जर ने बुधवार को गांव सोलाना में किसानों के साथ वार्ता की। पवन गुर्जर ने कहा कि अधिकारियों ने हमारे साथ धोखा किया है। इस बार हम मुआवजे को लेकर ही पीछे हटेंगे।    
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद इलाके के किसान भी पहुंचेंगे  
धरने में शामिल होने के लिए गाजियाबाद के गांवों के किसान भी शामिल होंगे। इसके बाद टोल प्लाजा से मार्च शुरू हो सकता है। इसे लेकर एक्सप्रेसवे के अधिकारी भी चिंतित हैं।

कुछ दिन पहले ही दो महीनों के बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ है। अब फिर से किसानों के प्रदर्शन से निर्माण कार्य को रोकना पड़ेगा।  

धारा-144 में कैसे जुटेंगे किसान  
जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने जिले में 30 जून तक धारा 144 लागू कर दी है। इसमें एक स्थान पर चार से अधिक लोग एकत्र नहीं हो सकते। ऐसे में हजारों किसानों के एकत्र होनेे से पुलिस के सामने इन्हें रोक पाना चुनौती होगा।    

यह हैं प्रमुख मांगें  

  • जिला मेरठ के काशी, सोलाना, अच्छरोंडा, भूड़बराल, परतापुर सहित अन्य गांवों की आर्बिटेशन की सुनवाई हो।  
  • सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार एक प्रोजेक्ट के लिए एक समान मुआवजा दिया जाए।  
  • डासना से मेरठ तक किसानों के आवागमन के लिए सर्विस रोड बनाई जाए।  
  • 19 गांवों में 8 अगस्त 2011 को भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रथम अधिसूचना के आधार पर डीएम गाजियाबाद द्वारा 2013 में आर्बिट्रेशन अवार्ड घोषित किया गया। प्रभावित 19 गांवों के किसानों ने आपत्ति के साथ मुआवजा उठा लिया था। वहीं, प्रभावित किसानों ने सेशन कोर्ट गाजियाबाद में अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed