{"_id":"686ec9d3ad8e00e11a0716fe","slug":"anganwadi-workers-took-out-a-rally-for-their-demands-mawana-news-c-228-1-mwn1001-103394-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली
विज्ञापन
हस्तिनापुर। महिला आंगनबाडी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश की जिला अध्यक्ष संतोष परमार के तत्वावधान में जिले की महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रैली निकाली और जिला बाल विकास कार्यालय पर बाल विकास परियोजना के जिला कार्यक्रम अधिकारी को ज्ञापन दिया।
जिले की सभी महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय पर एकत्रित होकर रैली निकाली और मांगे पूरी न होने पर विरोध-प्रदर्शन किया। केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर एफआरएस एवं ईके वाईसी न हो पाने के कारण आंगनबाडी कार्यकर्ताओं का मानदेय न काटने व कार्यों में लापरवाही बरतने पर हटाने की धमकी देने, उत्पीड़न करने और डिजिटल कार्यों के लिए आंगनबाडी केंद्रों में टैबलेट/लैपटॉप तथा वाई-फाई कनेक्शन उपलब्ध कराने सहित अन्य मांगों के संबंध में जिलाधिकारी के नाम बाल विकास परियोजना के जिला कार्यक्रम अधिकारी को ज्ञापन दिया।
इस अवसर पर महा मन्त्री, साबिया, शशि त्यागी, तृप्ती गुप्ता, अनीता त्यागी, सुमन, पद जिला उपाध्यक्ष कविता शर्मा, अनिता रानी, सरोज, माया आदि मौजूद रहीं।