फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Andhergardi...Duda got houses built even in the cemetery

गजब हाल: कब्रिस्तान में ही बनवा दिए डूडा ने मकान, एडीएम ने तलब किया रिकॉर्ड, पढ़िए खास रिपोर्ट

Sat, 17 Dec 2022 05:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 17 Dec 2022 05:44 PM IST
सार

बागपत में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया: हाल यह है कि डूडा ने कब्रिस्तान में ही मकान बनवा दिए। अब इस मामले में एडीएम ने रिकॉर्ड तलब किया है।

विज्ञापन
Andhergardi...Duda got houses built even in the cemetery
डूडा ने कब्रिस्तान में बनवा दिए मकान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत में नगर पालिका की अंधेरगर्दी का आलम यह है कि डूडा ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के मकान कब्रिस्तान भी बनवा दिए। इसका खुलासा दस रुपये के स्टांप पेपर पर शपथ पत्र लेकर प्लाट और मकान नगर पालिका के अभिलेखों में दर्ज कराए जाने की जांच में हुआ है। मामला सामने आने के बाद अपर जिलाधिकारी ने पिछले पांच साल में डूडा ने जिन मकानों को बनवाया है, उनका रिकॉर्ड तलब किया है।

विज्ञापन


दरअसल, अनुसूचित जाति के लोगों को आवंटित किए गए पट्टों की जमीन पर अवैध रूप से प्लाट काट दिए और दस रुपये के स्टांप पेपर शपथ पत्र लेकर नगर पालिका ने उन्हें अपने रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया। इसके बाद प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत डूडा (जिला नगरीय विकास अभिकरण) से मकान बनवा लिए गए। इसकी शिकायत होने पर प्रशासन ने जांच शुरू कराई तो पांच-छह ऐसे भी मामले सामने आए हैं, जिनमें कब्रिस्तान की जमीन पर काटे गए अवैध प्लाट पर भी डूडा से पैसा लेकर मकान बनवा दिए, जबकि नियम के अनुसार प्लाट की रजिस्ट्री या पुश्तैनी मकान जर्जर होने पर ही योजना का लाभ मिल सकता है। न तो नगर पालिका ने रिकॉर्ड में दर्ज करते समय जांच की और न ही डूडा के अधिकारियों ने मकान के लिए पात्रता की जांच करते समय देखा। सरकारी पैसे की बंदरबांट की जांच में अब कई अधिकारियों की गर्दन फंस रही हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: दिल में बस गया मेरठ, अन्य प्रदेशों से आईं बेटियां बोलीं- लोग कहते थे 'क्राइम कैपिटल' में पढ़ने न जाना

विज्ञापन
विज्ञापन

एक सभासद ने दस रुपये के स्टांप से फायदा उठाया
जांच में यह भी सामने आया है कि एक सभासद ने खुद भी दस रुपये के स्टांप के आधार पर प्लाट लेकर नगर पालिका में दर्ज करा लिया। उसके बाद उसने अपना मकान डूडा से लाभ लेकर बनवाया। अपने दो अन्य भाइयों के मकान भी डूडा से लाभ लेकर बनवा दिए। जांच के बाद उनसे रिकवरी जा सकती है।

यह भी पढ़ें: Meerut: पुरुष टॉयलेट में फंसा था नवजात का खून से लथपथ शव, देखने वालों की कांप गई रूह, निर्दयी मां की तलाश जारी

यहां कब्रिस्तान में प्लॉट काटकर डूडा से मकान बनवाए गए हैं। इसलिए अब पिछले पांच साल में बनवाए गए मकानों का रिकॉर्ड तलब किया गया है, जिससे उन सभी की जांच कराई जा सके।  - प्रतिपाल चौहान, एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed