{"_id":"62e66676e815fa7c9d15e6d1","slug":"an-old-man-suicide-by-taking-poison-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: पारिवारिक कलह से तंग आकर बुजुर्ग ने उठाया खौफनाक कदम, बहन के घर मौत को लगाया गले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पारिवारिक कलह से तंग आकर बुजुर्ग ने उठाया खौफनाक कदम, बहन के घर मौत को लगाया गले
Sun, 31 Jul 2022 05:14 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 31 Jul 2022 05:14 PM IST
सार
पारिवारिक कलह से परेशान वृद्ध अपनी बहन के घर पहुंचा था। यहां उसने आत्महत्या कर ली। मृतक को परिजन गांव लेकर आए और बिना पुलिस को सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विस्तार
मेरठ के रोहटा थाने के बाडम गांव में शनिवार की रात एक वृद्ध ने पारिवारिक कलह से तंग आकर सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। जिसका परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार भी रात के समय में ही कर दिया। घटना को लेकर परिवार वालों ने कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
बताया गया है कि गांव बाडम निवासी लोकेश (55) पुत्र कलीराम का किसी बात को लेकर परिवार वालों से विवाद चल रहा था। बताया गया है कि परिवार वालों से नाराज होकर वह अपनी बहन के यहां गांव काल़द थाना सरधना गया हुआ था। बताया गया कि वहीं बाजार से सल्फास मंगा कर उसका इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: अखाड़ा बनी पुलिस चौकी, सिपाहियों के बीच खूनी संघर्ष, हुई चाकूबाजी
विज्ञापन
हालत बिगड़ने पर चिकित्सक के पास ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के शव को परिजन गांव लेकर आए और बिना पुलिस को सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया।
घटना को लेकर जहां परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने इस मामले की जानकारी से इनकार किया है, तो वहीं सूचना मिली है कि परिजनों ने रात के समय में ही मृतक का अंतिम संस्कार भी कर दिया।