{"_id":"6a1af8c8ad7698e3130a2f63","slug":"an-fir-has-been-lodged-against-five-people-including-a-history-sheeter-for-attempted-murder-and-kidnapping-meerut-news-c-73-1-smrt1029-107369-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हिस्ट्रीशीटर सहित पांच के खिलाफ जानलेवा हमला और अपहरण के प्रयास में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हिस्ट्रीशीटर सहित पांच के खिलाफ जानलेवा हमला और अपहरण के प्रयास में प्राथमिकी दर्ज
Sat, 30 May 2026 08:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 30 May 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
गांव कैली निवासी केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क विभाग के निरीक्षक अतुल त्यागी ने दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। गांव कैली निवासी केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क विभाग के निरीक्षक अतुल त्यागी ने अपने गांव के ही हिस्ट्रीशीटर अभिषेक उर्फ कलवा और उसके अन्य साथियों पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने और अपहरण के प्रयास के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
अतुल त्यागी के अनुसार शुक्रवार देर शाम हिस्ट्रीशीटर अभिषेक उर्फ कलवा, तुषार उर्फ राजा, विपिन, हर्षित व लव सभी लोग कार से उनके मकान के सामने पहुंचे और जबरन घर में घुसने लगे। विरोध करने पर सभी ने उसके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर अभिषेक ने पिस्टल निकालकर तान दी और उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का यह भी आरोप है कि उसकी इच्छा के विरुद्ध वो लोग उसे अपने कब्जे में लेकर उसकी हत्या करना चाहते थे। इस घटना से वह और उसका परिवार भयभीत है। बाद में आरोपियों ने उसके अपहरण का भी प्रयास किया। अभिषेक के खिलाफ पहले भी गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जा चुकी है तथा वर्तमान में वह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पीड़ित ने सभी को नामजद करते हुए थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कार्यवाहक सीओ किठौर पंकज लवानिया ने बताया कि सभी के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार भी किया जाएगा।