{"_id":"67e078ac4aa3d04f90058d3d","slug":"an-exhibition-of-products-will-be-held-today-in-iia-bhawan-meerut-news-c-72-1-mct1002-130557-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आईआईए भवन में आज लगेगी उत्पादों की प्रर्दशनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आईआईए भवन में आज लगेगी उत्पादों की प्रर्दशनी
विज्ञापन
मेरठ। मोहकमपुर स्थित आईआईए भवन में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की ओर से सोमवार से दो दिवसीय विक्रेता विकास कार्यक्रम के तहत सरकारी विभागों में उत्पाद एवं सेवाएं देने के विषय पर प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इस दौरान विभिन्न इकाइयों में तैयार होने वाले उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही इनकी खूबियों के बारे में बताया जाएगा।
रविवार को आईआईए भवन में हुई बैठक में एमएमएमई-डीएफओ के सहायक निदेशक सुशील यादव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार के विभागों की ओर से तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे। सरकारी विभागों एवं उपक्रमों की ओर से सुक्ष्म एवं लघु उद्यमियों से उत्पादों की खरीद को कम से कम 25 प्रतिशत अनिवार्य किया गया है। साथ ही एससी-एसटी उद्यमियों को चार प्रतिशत एवं महिला उद्यमियों के लिए तीन प्रतिशत सरकारी खरीद में आरक्षण प्रदान किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में आईआईए, लघु उद्योग भारती, वेस्टर्न इंडस्ट्री बैंबर, न्यूक्लियर पावर कॉर्पाेरेशन, आईओसीएल, नेशनल एससी एसटी हब आगरा पीपीडीसी, डीआईसी, सीईएल, केवीआईसी, मिडवी, गेल इंडिया लिमिटेड, पीवीवीएनएल, यूपीकॉन सहित अन्य संस्थाओं से जुड़े उद्यमी एवं विशेषज्ञ शामिल होंगे। नेशनल एससी-एसटी हब ऑफिस के शाखा प्रबंधक पुष्पेंद्र सूर्यवंशी ने इस वर्ग से जुड़े उद्यमियों में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए आह्वान किया। सुशील यादव ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी शामिल होंगी। इस दौरान खादी ग्रामोद्योग आयोग के निदेशक आदित्य शर्मा, आईआईए सचिव गौरव जैन, राजीव अग्रवाल, मंजीत कुमार, राहुल यादव, वकील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -