फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   An electric pole fell on a school bus, 18 students survived

स्कूल बस पर गिरा बिजली का खंभा, बची 18 छात्रों की जान

Thu, 15 May 2025 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
An electric pole fell on a school bus, 18 students survived
हादसे के बाद बस में मची चीख पुकार, पुलिस मौके पर दौड़ी
विज्ञापन

सड़क पर झूल रहे बिजली के तार बस से टकराने पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। माधवपुरम में बुधवार दोपहर छात्रों को लेकर जा रही जीडी गोयनका स्कूल की बस सड़क पर झूल रहे बिजली के तारों से टकरा गई। तार खिंचने पर बिजली का खंभा बस पर गिर गया। गनीमत रही कि बस मेें करंट नहीं उतरा, अन्यथा 18 छात्रों की जान जोखिम में पड़ सकती थी। हादसे के बाद बस में चीख पुकार मच गई। ब्रह्मपुरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को बस से उतारकर अभिभावकों के सुपुर्द किया।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर माधवपुरम में जीडी गोयनका स्कूल की बस बच्चों को छोड़ने के लिए आई थी। वहीं बिजली के जर्जर तार नीचे लटके हुए थे। बस का ऊपरी हिस्सा तारों से टकरा गया। तारों के खींचने के कारण बिजली का खंबा बस के ऊपर गिर गया। वहीं चालक की तरफ का शीशा टूट गया। तेज आवाज सुनकर बस में मौजूद बच्चे रोने लगे। बच्चों का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। जहां उन्होंने देखा कि बिजली का खंबा बस के ऊपर गिरा हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंचे विद्युत विभाग के अधिकारियों ने किसी तरह खंबे को सीधा कर बस वहां से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर घटनास्थल पर दौड़े अभिभावक, फूटा गुस्सा
स्कूल बस के ऊपर बिजली का खंबा गिरने की सूचना चालक में स्कूल प्रबंधक को दी। स्कूल प्रबंधक भी मौके पर आ गए। वहीं बच्चों के अभिभावक घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। वे काफी घबराए हुए थे। हालांकि अपने बच्चों को सकुशल देख उन्होंने राहत की सांस ली। परिजन व स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि शहर भर में जर्जर तारों का मकड़जाल बिछा हुआ है। कभी भी यहां बड़ा हादसा हो सकता है।


इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। सभी बच्चे सुरक्षित हैं। अगर कोई अभिभावक तहरीर देता है, तो जांच की जाएगी। जांच में किसी की लापरवाही सामने आती है, तो कार्रवाई की जाएगी।
आयुष विक्रम सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed