CM योगी से बड़ी मांग: SSP से मिला बुजुर्ग, बोला- साहब! सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को जेल में डालो
Meerut News : मेरठ में एक बुजुर्ग ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को जेल में डालने की मांग की। वहीं, बुजुर्ग व्यक्ति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी ये बड़ी मांग की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के मेरठ में एक बुजुर्ग मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि स्वामी प्रसाद मौर्य को जेल में डाला जाए।
ये दिया था बयान
समाजवादी पार्टी (सपा) नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने दीपावली के अवसर पर माता लक्ष्मी को लेकर एक्स पर विवादित पोस्ट की थी। एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि चार हाथ वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो सकती है? यदि आप लक्ष्मी देवी की पूजा करना ही चाहते हैं तो अपनी घरवाली की पूजा व सम्मान करें।
यह भी पढ़ें: UP: ISI एजेंटों का वेस्ट यूपी कनेक्शन..., खूब फल-फूल रहा नकली नोटों का कारोबार, तहसीम-नफीस ने खोले बड़े राज
स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान के खिलाफ मंगलवार को मेरठ में सिविल लाइन क्षेत्र के नेहरू नगर निवासी बुजुर्ग प्रकाश चंद्र एसएसपी दफ्तर पहुंचे और शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कर स्वामी प्रसाद मौर्य को जेल भेजने की मांग की। बुजुर्ग प्रकाश चंद्र ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी जाति व समाज के लोगों को छोड़कर अपने नाम के आगे मौर्य का ठप्पा लगा लिया है, जबकि मेरठ के अनेक लोग मौर्य से जुड़ रहे हैं और अपनी जाति से भी अलग नहीं हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि स्वामी प्रसाद मौर्य पर मुकदमा दर्ज कर जेल में डाला जाए।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, शाहदरा के रहने वाले छह दोस्तों की दर्दनाक मौत