फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   An elderly person demanded SSP to send SP leader Swami Prasad Maurya to jail

CM योगी से बड़ी मांग: SSP से मिला बुजुर्ग, बोला- साहब! सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को जेल में डालो

Tue, 14 Nov 2023 09:55 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 14 Nov 2023 09:55 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में एक बुजुर्ग ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को जेल में डालने की मांग की। वहीं, बुजुर्ग व्यक्ति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी ये बड़ी मांग की।

विज्ञापन
An elderly person demanded SSP to send SP leader Swami Prasad Maurya to jail
मेरठ में एक बुजुर्ग ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को जेल भेजने की मांग की। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के मेरठ में एक बुजुर्ग मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि स्वामी प्रसाद मौर्य को जेल में डाला जाए।

विज्ञापन


ये दिया था बयान
समाजवादी पार्टी (सपा) नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने दीपावली के अवसर पर माता लक्ष्मी को लेकर एक्स पर विवादित पोस्ट की थी। एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि चार हाथ वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो सकती है? यदि आप लक्ष्मी देवी की पूजा करना ही चाहते हैं तो अपनी घरवाली की पूजा व सम्मान करें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: ISI एजेंटों का वेस्ट यूपी कनेक्शन..., खूब फल-फूल रहा नकली नोटों का कारोबार, तहसीम-नफीस ने खोले बड़े राज

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान के खिलाफ मंगलवार को मेरठ में सिविल लाइन क्षेत्र के नेहरू नगर निवासी बुजुर्ग प्रकाश चंद्र एसएसपी दफ्तर पहुंचे और शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कर स्वामी प्रसाद मौर्य को जेल भेजने की मांग की। बुजुर्ग प्रकाश चंद्र ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी जाति व समाज के लोगों को छोड़कर अपने नाम के आगे मौर्य का ठप्पा लगा लिया है, जबकि मेरठ के अनेक लोग मौर्य से जुड़ रहे हैं और अपनी जाति से भी अलग नहीं हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि स्वामी प्रसाद मौर्य पर मुकदमा दर्ज कर जेल में डाला जाए।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, शाहदरा के रहने वाले छह दोस्तों की दर्दनाक मौत 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed