{"_id":"5f7631c88ebc3e9ba661bc80","slug":"an-eight-year-old-girl-raped-in-meerut-meerut-news-mrt504058392","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आठ साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटे पुलिस अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आठ साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटे पुलिस अफसर
Fri, 02 Oct 2020 10:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही आठ साल की बच्ची के साथ पड़ोसी के नाबालिग रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, अहमद नगर गली नंबर 13 का रहने वाला शाहिद लिसाड़ी गेट क्षेत्र स्थित अपनी मौसी के घर आया हुआ था। गुरुवार को पड़ोस में रहने वाली एक बच्ची को शाहिद बहला फुसलाकर ले गया और घर की छत पर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश में उसके घर पर दबिश दी। पुलिस ने वहां से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपी को भी उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: थानाध्यक्ष का खुला हर राज... चार साल में ऐसे कमाई अकूत संपत्ति, सबूत हैं ये तस्वीरें
पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/