फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   An eight-year-old boy was bitten by a dog

आठ साल के बालक को कुत्ते ने काटा

Wed, 04 Jun 2025 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
An eight-year-old boy was bitten by a dog
मेरठ। टीपीनगर के चंद्रलोक कॉलोनी में मंगलवार को आठ साल के दृश्य पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया है। बालक के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ लगी और उन्होंने कुत्तों को भगा दिया। बालक के पैर को कुत्तों ने नोच दिया। लोगों ने उसको प्राथमिक उपचार दिलाकर घर भेज दिया। इसकी जानकारी लगने पर स्थानीय पार्षद राजेंद्र उपाध्याय मौके पर पहुंचे। पार्षद ने निगम के अधिकारियों को सूचना दी, इसके बावजूद कुत्तों को पकड़ने टीम नहीं पहुंची।
विज्ञापन

चंद्रलोक कॉलोनी निवासी सुनील का बेटा दृश्य घर से परचून की दुकान पर सामान लेने गया था। वापस लौटते समय आवारा कुत्तों ने उसका पैर नोच दिया। लोगों ने बताया कि चंद्रलोक और किशनपुरा में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। निगम अफसरों से कई बार शिकायत की, लेकिन आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए वहां पर टीम नहीं आती। मंगलवार को बालक पर कुत्ते द्वारा हमला होने से लोगों में आक्रोश है। लोगों ने निगम के खिलाफ हंगामा भी किया। पार्षद राजेंद्र उपाध्याय का कहना है कि लोगों को समझा बुझाकर शांत कर दिया है। नगर आयुक्त से शिकायत करूंगा और आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान भी चलवाया जाएगा। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि कुत्तों की नसबंदी और एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने का अभियान निगम द्वारा चलाया जा रहा है। चंद्रलोक में भी टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed