फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   An educated woman is the cornerstone of a strong nation.

Meerut News: शिक्षित नारी ही मजबूत राष्ट्र की आधारशिला

Sat, 18 Apr 2026 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
An educated woman is the cornerstone of a strong nation.
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के केन्द्रीय पुस्तकालय में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023” के संदर्भ में छात्राओं के लिए “पढ़े विश्वविद्यालय–बढ़े विश्वविद्यालय” विषयक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में अध्ययन की रुचि बढ़ाना और उन्हें ज्ञानवर्धक पुस्तकों के प्रति प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन

शिक्षित नारी से ही है राष्ट्र की पहचान विषय पर एक प्रेरणादायक लघु वीडियो भी प्रदर्शित किया गया, जिसे छात्राओं ने रुचिपूर्वक देखा। छात्राओं को महिला सशक्तीकरण, महिला अधिकारों और सामाजिक भागीदारी के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के जीवन पर आधारित पुस्तक “मुझे चुनौतियां पसंद हैं” का अध्ययन भी कराया गया। छात्राओं ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के संयोजक व नोडल अधिकारी केन्द्रीय पुस्तकालय डॉ. वीपी सिंह ने कहा कि छात्राओं को नियमित रूप से पुस्तकालय का उपयोग करने और विविध विषयों का अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. रश्मि ने कहा कि शिक्षित नारी ही सशक्त समाज और मजबूत राष्ट्र की आधारशिला है। केन्द्रीय पुस्तकालय के प्रभारी अधिकारी डॉ. राहुल कुमार का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed