फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ample electricity will be available on Panchmahotsav, control rooms built in 14 districts

Meerut News: पंचमहोत्सव पर मिलेगी भरपूर बिजली, 14 जिलों में बनाए कंट्रोल रूम

Fri, 25 Oct 2024 03:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Ample electricity will be available on Panchmahotsav, control rooms built in 14 districts
मेरठ। ऊर्जा विभाग ने त्यौहारों को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। इस मौके पर उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति कराई जाएगी। पंचमहोत्सव के दौरान उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली मिलेगी। इसके लिए प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल ईशा दुहन की ओर से पश्चिमांचल के सभी 14 जिलों में कंट्रोल रूम बना दिए गए हैं। उनके नंबर भी जारी किए हैं। अगर उपभोक्ताओं को विद्युत संबंधी कोई समस्या हुई तो क्षेत्र के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक ने बृहस्पतिवार को इसे लेकर 14 जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक की। धनतेरस, दीपावली, भाई दूज आदि त्यौहारों पर उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के ब्रेक-डाउन या विद्युत आपूर्ति में व्यवधान की सूचना प्राप्त होने पर उसे तत्काल ठीक कराया जाए। उन्होंने सभी मुख्य अभियंताओं और अधीक्षण अभियंताओं को बिजलीघर के निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इन त्योहार के दौरान सभी अवर अभियंता 24 घंटे बिजलीघरों पर तैनात रहेंगे। विभाग की ओर से 14 अक्तूबर से अनुरक्षण माह भी मनाया जा रहा है। इस दौरान अभी तक कई हजार मरम्मत कार्य कराए जा चुके हैं। अगर किसी भी जिले में कंट्रोल रूम पर शिकायत का निस्तारण नहीं होता है तो उपभोक्ता इसकी जानकारी मुख्यालय में कंट्रोल रूम नंबर 9412749213 व हेल्प लाइन नंबर 1912 और टोल फ्री नंबर 18001803002 पर शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन


जिले के नाम कंट्रोल रूम नंबर
मेरठ - 9193330312
बागपत - 9193330171
गाजियाबाद - 9193320115
बुलन्दशहर - 9193302137
हापुड - 9193319903
सहारनपुर - 9193330422
मुजफ्फरनगर - 9193331304
शामली - 9193330951
मुरादाबाद - 9193300109
सम्भल - 9193300411
रामपुर - 9193300636
अमरोहा - 9193331320
बिजनौर - 9193331426
गौतमबुद्धनगर - 0120-2970431
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed