फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ambedkar jayanti: Policeforce will remain everywhere in city, Internet services closed for 22 hours

आंबेडकर जयंती: चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिसफोर्स, इंटरनेट सेवाएं 22 घंटे तक बंद

Fri, 13 Apr 2018 10:01 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 13 Apr 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
ambedkar jayanti: Policeforce will remain everywhere in city, Internet services closed for 22 hours
पुलिसफोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

आंबेडकर जयंती से पहले यूपी के मेरठ जिले में शुक्रवार रात 10 बजे से अगले दिन शनिवार की रात 8 बजे तक के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई। पुलिस-प्रशासन का कहना है कि उपद्रवियों द्वारा सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालकर शहर में हिंसा फैलाई जाती है। जिसको मद्देनजर रखते हुए शहर में 22 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि उपद्रवियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन


वहीं शहर में बवाल को लेकर खुफिया विभाग द्वारा जारी किए गए इनपुट के बाद पुलिस प्रशासन बेचैन हैं। आंबेडकर जयंती के अवसर शहर संगीनों के साये में रहेगा। पुलिस की चेतावनी है कि अगर किसी ने उत्पात मचाया तो उसको सीधा जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


आंबेडकर जयंती पर शनिवार को पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। डीएम और एसएसपी ने जनपद में लगाई गई पुलिस, पीएसी और आरएएफ का जायजा लिया। पुलिस ने बताया है शहर में 21 व देहात में 35 अतिसंवेदनशील प्वाइंट निर्धारित किए हैं। जहां पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के साथ पीएसी के जवान भी तैनात किए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि जनपद को आठ जोन में बांटकर शहर में 12 और देहात में 10 सेक्टर बनाए हैं। जहां पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। शोभायात्रा, आंबेडकर प्रतिमा और संवेदनशील इलाके में अलग से पुलिस और पीएसी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहेगी फोर्स
एसएसपी ने बताया कि 14 अप्रैल को तीन कंपनी आरएएफ, 5 कंपनी पीएसी, आठ क्यूआरटी (160 पुलिस वाले) पुलिस लाइन, तीन क्यूआरटी महिला पुलिस लगी है। एसएसपी ऑफिस, क्राइम ब्रांच व अन्य विभागों में तैनात 170 पुलिस वाले भी तैनात रहेंगे। जनपद में तैनात 58 इंस्पेक्टर, 293 दरोगा, 450 हेड कांस्टेबल, 2831 पुरुष कांस्टेबल, 11 महिला दरोगा और 457 महिला कांस्टेबल को भी लगाया हैं।  

एडीजी भी सड़क पर रहेंगे
15 सीओ, एएसपी कैंट, एएसपी रिजर्व पुलिस लाइन, एसपी ट्रैफिक, एसपी क्राइम, एसपी देहात, एसपी सिटी, एसएसपी, आईजी व एडीजी मेरठ जोन सड़कों पर रहेंगे। इसके अलावा प्रशासन से कमिश्नर, डीएम, एडीएम सिटी समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। उनके सर्किल में ऑफिसों में तैनात पुलिसकर्मी भी अधिकारियों के साथ घूमेंगे। सभी अधिकारी संवेदनशील प्वाइंटों का निरीक्षण करेंगे।

पढ़ें : यूपी: शोभापुर गांव के दलित नहीं मनाएंगे आंबेडकर जयंती, ये रही वजह

शोभायात्रा में आरएएफ रहेगी

ambedkar jayanti: Policeforce will remain everywhere in city, Internet services closed for 22 hours
एडीजी और एसएसपी मौके पर - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने बताया कि आंबेडकर जयंती पर शहर में तीन और देहात में पांच शोभायात्रा बड़ी निकलेंगी। शहर में सदर बाजार, कंकरखेड़ा, परतापुर में बड़ी शोभायात्रा निकलती है। जबकि देहात में सरधना, किठौर, परीक्षितगढ़ में बड़ी शोभायात्रा निकलेगी। इन शोभायात्रा में आरएएफ तैनात की है। पुलिस का कहना है कि सदर बाजार में एसपी क्राइम, एएसपी कैंट, सीओ कोतवाली को जिम्मेदारी दी गई है। जबकि कंकरखेड़ा व परतापुर में एसपी सिटी व एएसपी पुलिस लाइन, सीओ दौराला, सीओ ट्रैफिक को लगाया है। 

ड्रोन से नजर, वीडियोग्राफी होगी
पुलिस ने शोभायात्रा पर निगरानी के लिए तीन ड्रोन लगाए हैं। कई पुलिस वाले वीडियोग्राफी भी करेंगे, ताकि कोई उत्पात मचाए तो उस पर कानूनी शिकंजा कसा जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही भी बर्दाश्त नहीं होगी। 

ऐसे बांटा जनपद
एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने बताया कि शहर में पांच और देहात में चार सीओ सर्किल हैं। इसके अलाव तीन सीओ ट्रैफिक में, एक सीओ पुलिस ऑफिस में और एक फायरब्रिगेड में है। शहर को 12 सेक्टरों में और देहात को 10 सेक्टरों में बांटकर सीओ की ड्यूटी निर्धारित की है। सीओ अपने-अपने सेक्टरों में थानेदारों को साथ लेकर आंबेडकर जयंती पर सुरक्षा व्यवस्था बनाएंगे।

ऑफिस में नहीं, सड़क पर पुलिस 
आंबेडकर जयंती पर सुरक्षा में लिए अधिकारियों ने अपना ऑफिस तक खाली कर दिया है। शनिवार को कोई पुलिसकर्मी ऑफिस में नहीं बैठेगा। वह सड़क पर अधिकारियों के साथ दिनभर घूमेगा। पुलिस का कहना है कि बाहर से पुलिस फोर्स मांगा गया था, लेकिन नहीं मिला। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने अपने ऑफिसों में लगे पुलिसकर्मी और होमगार्डों को भी सुरक्षा में लगाया है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। आंबेडकर जयंती पर किसी ने उत्पात मचाया तो उसको सीधे जेल भेजा जाएगा। शहर और देहात में पुलिस, पीएसी और आरएएफ लगाई हैं। शोभायात्रा पर पुलिस फोर्स की निगरानी रहेगी। प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed