फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amarjit, the sixth accused in the Atul murder case, surrendered in court.

Meerut News: अतुल हत्याकांड में छठे आरोपी अमरजीत ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

Tue, 04 Aug 2026 09:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
Amarjit, the sixth accused in the Atul murder case, surrendered in court.
- जहरीला कॉमन करैत उपलब्ध कराने वाले उदय और सोनू के बाद सामने आया अमरजीत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


हस्तिनापुर। स्कूल संचालक अतुल हत्याकांड में छठे आरोपी अमरजीत ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। अमरजीत पर हत्या में प्रयुक्त जहरीला कॉमन करैत सांप उपलब्ध कराने का आरोप है। पुलिस उसे कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेंगी।
हस्तिनापुर में 17 जुलाई को स्कूल संचालक अतुल की नींद की गोलियां देने के बाद सांप से डसवाकर हत्या की गई थी। पुलिस अतुल की पत्नी दामिनी, स्कूल वैन चालक तुषार तथा सांप उपलब्ध कराने में कथित भूमिका निभाने वाले उदय, सोनू और दवाई देने वाले एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब अमरजीत के आत्मसमर्पण के बाद मामले में गिरफ्तार अथवा न्यायिक हिरासत में पहुंचे आरोपियों की संख्या छह हो गई है।
विज्ञापन

पुलिस जांच के अनुसार, पूछताछ के दौरान उदय और सोनू ने बताया कि उन्होंने हत्या में प्रयुक्त जहरीला कॉमन करैत सांप कस्बे की मनोहरपुर कॉलोनी निवासी अमरजीत से लिया था। अमरजीत से पूछताछ के बाद इस पूरे घटनाक्रम की कई महत्वपूर्ण कड़ियां स्पष्ट हो सकती हैं। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि जहरीला सांप कहां से लाया गया और क्या इस तरह के जहरीले सांपों की अवैध खरीद-फरोख्त से जुड़े किसी बड़े नेटवर्क का भी इसमें हाथ है। फिलहाल अमरजीत के आत्मसमर्पण के बाद पुलिस उसकी रिमांड लेने की तैयारी में है।सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर पूरे षड्यंत्र की परतें खोली जा रही हैं और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed