फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Special Report, Businessman of Shamli finds a way to make ice cream sticks and Now he will not ask for birch wood from China

खास रिपोर्ट: ...तो चीन से नहीं मंगानी पड़ेगी आइसक्रीम स्टिक, ढूंढ निकाला तरीका, 200 लोगों को देंगे रोजगार

Sun, 24 May 2020 01:16 AM IST
कपिल kapil रोहित अग्रवाल, अमर उजाला, शामली
रोहित अग्रवाल, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sun, 24 May 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Special Report, Businessman of Shamli finds a way to make ice cream sticks and Now he will not ask for birch wood from China
पत्नी संग लैपटॉप पर काम करते उद्यमी अनुज गर्ग - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण को लेकर चीन की भूमिका संदिग्ध है। अमेरिका सहित कई देश चीन से खफा हैं। चीन से आयात होने वाले उत्पादों का विकल्प भी उद्यमी तलाश रहे हैं। शामली के भी एक उद्यमी ने इसी तरह की पहल की है। आइसक्रीम में प्रयोग होने वाली बर्च लकड़ी की स्टिक पहले चीन से मंगवाई जा रही थी, लेकिन अब यूक्रेन से बर्च लकड़ी मंगाकर वह अपनी फैक्टरी में स्टिक तैयार कराएंगे। स्टिक में प्रयोग होने वाली बर्च लकड़ी का ऑर्डर यूक्रेन की एक कंपनी को दे दिया है। पेश है खास रिपोर्ट-

विज्ञापन

पहले दो करोड़ की मंगाई थी, अब नहीं मंगाएंगे 
इंडस्ट्रियल एरिया में अमर स्प्रिंट इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुज गर्ग के अनुसार आइसक्रीम में जो स्टिक लगती है वो अधिकांश चीन से मंगाई जाती है। ये स्टिक बर्च नामक लकड़ी से बनती हैं। बीते साल उन्होंने भी करीब दो करोड़ की स्टिक मंगाई थीं। लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी पर जोर दिया। नए उद्योग लगाने और लोगों को रोजगार देने की अपील की। इसके बाद उनका मन बदला और चीन से एक्सपोर्ट होने वाली स्टिक का विकल्प तलाशा।

पत्नी ने की मदद और मिल गया विकल्प 
अनुज गर्ग के अनुसार उनकी पत्नी ने टूरिज्म में मास्टर डिग्री की है। वे एक्सपोर्ट, इंपोर्ट का काम देखती हैं। उन्होंने बताया कि जब उनकी फैक्टरी में दूसरी कंपनियों के लिए पापुलर, आदि लकड़ी की स्टिक बनती हैं तो फिर से बर्च की लकड़ी से स्टिक भी तैयार कर सकते हैं। नेट पर सर्च किया तो पता चला कि बर्च नाम की लकड़ी कई यूरोपीय देशों में भी होती है। यूक्रेन की एक कंपनी से संपर्क किया तो, माल और रेट ठीक लगा। उन्होंने दो कंटेनर माल 5500 यूरो यानि करीब पांच लाख रुपये का खरीद लिया। जल्दी ही सप्लाई गुजरात आएगी। वहां से ट्रक से माल शामली पहुंच जाएगा।

200 लोगों को मिलेगा रोजगार
बर्च स्टिक बनाने के बाद अनुज गर्ग आइसक्रीम फैक्टरी संचालकों से संपर्क करेंगे। कुछ से बात भी कर ली है। उनका कहना है कि स्टिक तैयार कराने में करीब 200 लोगों को रोजगार देंगे। इनमें 100 लोग फैक्टरी में माल तैयार करेंगे, जबकि 100 महिलाएं घर पर बैठकर पैकिंग कर सकती हैं। स्टिक के एक हजार के पैकेट बनते हैं। एक परिवार में करीब 100 पैकेट बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह खासियत होती है बर्च की लकड़ी में 
बर्च नामक लकड़ी से तैयार होने वाली स्टिक काफी मजबूत होती है और ये मुड़ती नहीं है, जबकि अन्य लड़की से बनी स्टिक मुड़ जाती हैं। कई आइसक्रीम प्लांट इस तरह के होते हैं कि उनमें मुड़ने वाली स्टिक नहीं चल पाती। इसलिए बर्च लकड़ी की स्टिक इस्तेमाल की जाती है। 

चीन ने भारतीय बाजारों में अपने उत्पाद से कब्जा किया हुआ है। हमें चीनी उत्पादों का विकल्प तलाश कर भारतीय बाजार से चीन का दखल खत्म करना होगा। चीन जैसे उत्पाद अपने यहां खुद तैयार कर लोगों को रोजगार देना होगा। - अशोक मित्तल, अध्यक्ष शामली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed