फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Spacial Report: Robin Agarwal of Saharanpur had the beginning of ticketing of Mahatma Gandhi since 1996

रोबिन अग्रवाल ने सहेजा डाक टिकटों में बापू का जीवन सफर, 1996 से की टिकट संग्रह की शुरुआत

Fri, 02 Oct 2020 12:36 PM IST
कपिल kapil आनंद प्रकाश, अमर उजाला, सहारनपुर
आनंद प्रकाश, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 02 Oct 2020 12:36 PM IST
सार

  • सहारनपुर निवासी रोबिन अग्रवाल के पास है 20 हजार टिकटों का संग्रह 
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर वाले दुर्लभ टिकट, पोस्टल कवर और पोस्टकार्ड मौजूद 
  • करीब 100 देशों से जारी टिकटों का संग्रह अब तक कर चुके हैं रोबिन

विज्ञापन
Amar Ujala Spacial Report: Robin Agarwal of Saharanpur had the beginning of ticketing of Mahatma Gandhi since 1996
रोबिन अग्रवाल और टिकट का फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर 120 से ज्यादा देशों ने डाक टिकट, मुहर और पोस्टल कवर जारी किए। हर शख्स इन सभी टिकटों को देख पाए या अपने पास इकट्ठा कर ले, ऐसा मुमकिन नहीं है, मगर बापू की विचारधारा को आत्मसात कर कुछ अनूठा करने की सोच रखने वाले सहारनपुर निवासी रोबिन अग्रवाल ने करीब 100 देशों से जारी डाक टिकटों का संग्रह इकट्ठा किया है। बापू के शिक्षा ग्रहण करने से लेकर साउथ अफ्रीका में सत्याग्रह, भारत में नमक सत्याग्रह, दांडी यात्रा और मरणोपरांत जारी हुए टिकट भी रोबिन ने जुटाए हैं। जिससे डाक टिकटों के जरिये बापू का पूरा जीवन सफर देखा जा सकता है। पेश है रोबिन के इस जुनून पर आधारित रिपोर्ट... 

विज्ञापन


1996 से की टिकट संग्रह की शुरुआत
सहारनपुर में दिल्ली रोड स्थित ग्रीन पार्क में रहने वाले रोहताश अग्रवाल के पुत्र रोबिन अग्रवाल ने बीएससी कंप्यूटर साइंस और पुरातत्व विज्ञान में परास्नातक की पढ़ाई की है। 1996 में ममेरे भाई देवबंद निवासी अमित गर्ग से डाक टिकट इकट्ठा करने की प्रेरणा मिली। टिकट इकट्ठा करने की दिलचस्पी लगातार बढ़ती गई। अब तक वह करीब 20 हजार टिकटों का संग्रह कर चुके हैं। जिनमें बड़ी संख्या में विदेशी डाक टिकट भी हैं। चौकोर टिकटों के अलावा गोल और आयताकार डाक टिकट भी उनके पास हैं तो, कई देशों से जारी पिक्चर पोस्ट कार्ड और भूटान से जारी विशेष प्रकार का टिकट भी उनके पास है। 
विज्ञापन


खास है इंग्लैंड से जारी पोस्टल कवर 
रोबिन के पास वर्ष 1969 में इंग्लैंड में जारी हुआ डाक टिकट और मुहर (विरुपन) भी मौजूद है, जो बेहद खास बताया जाता है। रोबिन दावा करते हैं कि भारत में आठ से 10 लोगों के पास ही यह होगा। इसके अलावा 1931 में हुई द्वितीय गोल मेज वार्ता को लेकर जारी हुआ टिकट और अमेरिका द्वारा 2013 में जारी किया पोस्टल कवर भी उनके पास है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: थानाध्यक्ष को लेकर फिर खुला बड़ा राज... अफसरों की खामोशी पर उठे सवाल, पढ़िए पूरा मामला

सात और 12 वर्षीय बापू के फोटो वाले भी टिकट 
महात्मा गांधी के टिकट संग्रह में रोबिन अग्रवाल के पास एंटीगुआ (बरबूड़ा) से जारी हुआ टिकट भी है, जिसमें बापू की सात वर्षीय उम्र वाली तस्वीर लगी है। वहीं, जब बापू 1881 में राजकोट के स्कूल में पढ़ते थे, तब की फोटो वाला टिकट भी उनके पास है। जब बापू का देहावसान हुआ तो भारत सरकार ने डाक टिकट जारी किया था, वह भी उनके पास है तो आजाद भारत में 1948 में टिकट भी रोबिन ने संजोकर रखे हैं। वहीं, बापू को साउथ अफ्रीका में जिस रेलवे स्टेशन से धकेल दिया गया था, उस स्टेशन की फोटो वाला टिकट भी रोबिन के पास है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed