फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Report, A notice are missing from Irrigation Department in case of land

अमर उजाला की पड़ताल में खुलने लगी परत-दर-परत, अब सिंचाई विभाग का नोटिस गायब

Fri, 10 Jan 2020 01:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 10 Jan 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Report, A notice are missing from Irrigation Department in case of land
माइनर की जमीन पर कब्जा मामला - फोटो : अमर उजाला

लापता हो चुके माइनर की जमीन पर कब्जा करने के लिए नगर निगम को जिम्मेदार बताने वाला सिंचाई विभाग का नोटिस भी अब लापता हो गया है। बुधवार को सिंचाई विभाग ने नगर निगम को नोटिस जारी करने का दावा किया था। बृहस्पतिवार तक नगर निगम को नोटिस नहीं मिल सका। इससे विभागों के बीच ही खींचतान शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


मेरठ में मलियाना से निकल रहे माइनर की अमर उजाला ने पड़ताल शुरू की तो परत-दर-परत खुलनी शुरू हो गई। सिंचाई विभाग ने नगर निगम पर 5.05 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। सिंचाई विभाग अधिकारियों का कहना है कि मलियाना से निकल रहे मेरठ माइनर पर फतेहउल्लापुर तक सड़क बन गई है। इसके दोनों तरफ कॉलोनियां विकसित हो गई हैं। सिंचाई विभाग ने नगर निगम को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब देने का समय दिया है। इसके बाद ही शासन को इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी। सिंचाई विभाग का कहना है कि नगर निगम को या तो उस भूमि की एवज में सिंचाई विभाग को इतनी जमीन देनी होगी या फिर उसकी कीमत जमा करनी होगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: धरती निगल गई या आसमान, मेरठ से गायब हुए हरियाली देने वाले माइनर, कॉलोनी काटीं, तो कहीं बने मकान
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें नोटिस नहीं मिला
माइनर से संबंधित कोई भी नोटिस हमें प्राप्त नहीं हुआ है। जब भी हमें नोटिस प्राप्त हो जाएगा, अपने स्तर से इसकी जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा। - डॉ. अरविंद चौरसिया, नगरायुक्त

हमने जारी कर दिया नोटिस
मामले को गंभीरता से लेते हुए नोटिस बुधवार को ही जारी कर दिया है। पहले नगर निगम हमें रिपोर्ट दे, उसके बाद कार्रवाई होगी। शासन को भी अवगत कराया जाएगा। - आशुतोष सारस्वत, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed