फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Marathon: Shantanu in the men's category and Swati in the women's category won

अमर उजाला मैराथन : पुरुष वर्ग में शांतनु और महिला वर्ग में स्वाति विजेता

Sun, 01 Mar 2026 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Marathon: Shantanu in the men's category and Swati in the women's category won
सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान में आयोजित अमर उजाला द्वारा मैराथन में विजेता धावक साथ म - फोटो : Samvad
अमर उजाला की ओर से शनिवार को मैराथन एक दौड़ सेहत की ओर का आयोजन किया गया। मैराथन में बच्चे, युवा, बुजुर्ग सहित अन्य वर्ग के लोगों ने बेहतर सेहत का संदेश देते हुए उत्साह के साथ दौड़ लगाई। सर छोटू राम इंजीनियरिंग काॅलेज से दौड़ शुरू होकर जेल चुंगी, कमिश्नरी आवास चौराहे से वापस होकर सर छोटूराम इंजीनियरिंग काॅलेज पर ही दौड़ संपन्न हुई। पुरुष वर्ग में शांतनु और महिला वर्ग में स्वाति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों वर्ग में प्रथम तीन विजेताओं को धनराशि के चेक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एसएसपी अविनाश पांडे ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया और प्रतिभागियों का उत्साह भी बढ़ाया। पुरुष वर्ग में शांतनु ने पहला, आदित्य त्यागी ने दूसरा, अतुल ने तीसरा, दिपांशु ने चौथा, कपिल ने पांचवां, चेतन ने छठा, संदीप ने सातवां, निशांत ने आठवां, सौरभ ने नौवां और जय कुमार ने दसवां स्थान प्राप्त किया। वहीं, महिला वर्ग में स्वाति ने पहला, सलोनी शर्मा ने दूसरा, गुलशना ने तीसरा, वर्षा ने चौथा, वंशिका ने पांचवां, आरती त्यागी ने छठा, अदिति ने सातवां, अनिता यादव ने आठवां, आयशी ने नौवां और अंशिका सिंह ने दसवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

दोनों वर्ग में प्रथम विजेताओं को 11-11 हजार रुपये, द्वितीय को 5100-5100 रुपये और तीसरे स्थान के लिए 3100-3100 रुपये के चेक देकर सम्मानित किया गया। चौथे से दसवें स्थान तक के खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। समापन पर सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी, एसडीएस ग्लोबल हास्पिटल के प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार गुप्ता, एस्ट्रॉन काॅलेज के निदेशक अनुज गुप्ता और अरविंद गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कार दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैराथन के आयोजन में एसडीएस ग्लोबल हास्पिटल, पराग डेयरी, सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नीरज मित्तल (पायल फर्नीचर), एमजी मेरठ, रॉयल-9 होटल, एडिको डेवलपर्स, गोयल हैरिटेज, ऋषभ एकेडमी, स्पोटेक एंटरप्राइजेज, एलआईसी, शांति निकेतन विद्यापीठ, एस्ट्रॉन कॉलेज सहित अन्य का सहयोग रहा। इस दौरान मनु मीडिया कंसलटेंसी के डायरेक्टर सुभाष सैनी ने भी उत्सावर्धन किया।
भागदौड़ भरी जिंदगी में फिटनेस पर जरूर दें ध्यान : एसएसपी
एसएसपी अविनाश पांडे ने कहा कि ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। लोगों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। भागदौड़ भरी जिंदगी में सभी को अपनी फिटनेस पर ध्यान जरूर देना चाहिए। शरीर फिट है तो सबकुछ फिट है। उन्होंने कहा कि लोग अपने शरीर के लिए प्रतिदिन एक घंटा जरूर निकालें। उन्होंने कार्यक्रम को सराहा और आगे भी ऐसे आयोजन के लिए प्रेरित किया।
फिट रहेंगे तो ही राष्ट्र की सही सेवा कर पाएंगे : सीओ
- सीओ अभिषेक तिवारी ने कहा कि यदि युवा फिट रहेंगे तो ही राष्ट्र की सही सेवा कर पाएंगे। इसलिए फिटनेस और कॅरिअर को बेहतर करने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं। इस आयोजन में भी हर वर्ग के प्रतिभागी को प्रतिभा दिखाने का मौका मिला।
मैराथन में बुजुर्गों ने भी दिखाया दम
मैराथन में युवाओं से लेकर बजुर्गों तक में भी काफी उत्साह देखने को मिला। 16 से 75 वर्ष तक के लोग मैराथन में दौड़ते नजर आए। कई बुजुर्गों ने तो युवाओं को भी पीछे छोड़ दिया। पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और भारतीय टीम के सदस्य रहे प्रवीण शर्मा ने भी दौड़ में हिस्सा लिया। उन्होंने लगभग 29 मिनट के समय में दौड़ पूरी की। प्रवीण शर्मा अभी हाल ही में टाटा मैराथन में हिस्सा लेकर भी लौटे हैं। 60 वर्ष से अधिक उम्र में भी वह काफी फिट हैं। इसके अलावा दौड़ में राजेंद्र कश्यप (52), सरवन सिंह (56), धर्मपाल मवाना (63) ने भी प्रतिभाग किया।

----------

विजेताओं ने कहा, शानदार रहा आयोजन
- महिला वर्ग से तोफापुर की रहने वाली स्वाति ने दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि इस दौड़ से फिट रहने के साथ ही आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।
- महिला वर्ग में दूसरे स्थान पर रही सलोनी ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। इससे उन्हें प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है।
- महिला वर्ग में तृतीय स्थान पर रहीं गुलशना ने कहा कि दौड़ में शामिल होकर बेहद उत्साहित हैं। ऐसे आयोजन युवाओं की ऊर्जा को और बढ़ा देते हैं।
- पुरुष वर्ग में प्रथम रहे शांतनु ने कहा कि युवाओं के लिए ऐसे आयोजन बेहद जरूरी है। यह दौड़ उनके लिए भी प्रेरणादायक रही।
- पुरुष वर्ग से दूसरे स्थान पर रहे आदित्य त्यागी ने कहा कि महज कुछ सेकंड से ही प्रथम आने से जरूर चूक गए लेकिन दौड़ में शामिल होने से उत्साहित हैं।
- पुरुष वर्ग में तीसरे स्थान पर रहे अतुल ने कहा कि वह प्रतिदिन चार से पांच घंटे दौड़ते हैं। वह 1500 मीटर के एथलीट हैं। आगे भी ऐसे आयोजन होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed